SHIVPURI: शिवपुरी में बारिश का कहर, बस्तियों में भरा पानी, घुस आया मगरमच्छ, फैली दहशत

author-image
Manoj Bhargava
एडिट
New Update
SHIVPURI: शिवपुरी में बारिश का कहर, बस्तियों में भरा पानी, घुस आया मगरमच्छ, फैली दहशत

Shivpuri. मप्र में भारी बारिश(Heavy rain) का दौर जारी है। अधिकांश जिलों में जमकर मेघ बरस रहे हैं। ग्वालियर संभाग के शिवपुरी(Shivpuri) शहर में भी जबरदस्त बारिश हो रही है। यहां भारी बारिश से नदियां उफान पर है हालात यह हैं कि बस्तियों में पानी भर गया जिससे जनजीवन पर असर पड़ा है। साथ ही यहां अचानक से नालों का पानी घर में घुस गया जिससे बाढ़ के हालात उत्पन्न हो गए और उसी दौरान नालों से मगरमच्छ(crocodile)  ऐसे इलाकों में आ गए जिससे लोगों में दहशत फैल गई।  मगरमच्छ को देखते ही लोग घरों में घुस गए।आवासीय इलाकों में मगरमच्छ के आने से अफरातफरी फैल गई। यह ऐसा नजारा शिवपुरी की कई कॉलोनियों में देखने को मिला, जहां बाढ़ के पानी के साथ बड़े-बड़े मगरमच्छ तैरते हुए देखे गए। मगरमच्छ को गली में देखकर लोगों के होशफाख्ता हो गए और वे डर के मारे घरों में कैद हो गए। 



वन विभाग गंंभीर नहीं



शिवपुरी में शनिवार रात से बरसात हो रही है। बारिश की वजह से बस्तियों में पानी भर गया है। पानी घरों के अंदर तो पहुंच ही रहा है। लेकिन यह पानी मगरमच्छों को भी बस्तियों में पहुंचा रहा है। ऐसा ही नजारा शिवपुरी की पुराने बस स्टैण्ड के पास में बस्ती में रविवार सुबह देखने को मिला। जब एक बस्ती की गली में पानी में तैरता हुआ मगरमच्छ आ गया। मगरमच्छ को गली में देखकर लोगों के होशफाख्ता हो गए और वे डर के मारे घरों में कैद हो गए। यूं तो शिवपुरी कस्बे में मगरमच्छों के बस्ती में आने की घटना नई नहीं है। अक्सर बस्ती के विभिन्न हिस्सों में मगरमच्छ आते रहते हैं। शनिवार रात से शहर में पानी बरस रहा है। बस्तियों में भी पानी भर गया है। ऐसे में एक करीब 10 से 12 फीट का एक मगरमच्छ तैरता हुआ पुराने बस स्टैण्ड की बस्ती में आ गया। पानी में मगरमच्छ को तैरता देख बस्ती के लोग दहशत में आ गए। तुरंत ही पूरी गली सूनी हो गई। लोगों ने दहशत से अपने घरों के दरवाजे लगा लिए। साथ ही वन विभाग को भी सूचना दी। हालांकि सूचना मिलने तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची थी। ऐसे में लोग दहशत में बने हुए थे।




— TheSootr (@TheSootr) August 14, 2022


: शिवपुरी में भारी बारिश Shivpuri weather report शिवपुरी Shivpuri weather rain in shivpuri heavy rain crocodile नदियों से बाहर आ रहे मगरमच्छ बस्ती में घुसा मगरमच्छ Shivpuri News बारिश में तैरता दिखा मगरमच्छ बारिश से जनजीवन ठप्प