Bhopal में chlorine gas leakage से हड़कंप मच गया। इसमें 3 लोग घायल हो गए। घायलों का hospitalized किया गया है। Chlorine leak
होम / मध्‍यप्रदेश / भोपाल में क्लोरीन गैस रिसने से अफरातफरी,...

भोपाल में क्लोरीन गैस रिसने से अफरातफरी,  घरों से भागे लोग, 3 लोग अस्पताल में भर्ती, फिलहाल हालात सामान्य

Vivek Sharma
27,अक्तूबर 2022, (अपडेटेड 27,अक्तूबर 2022 09:29 AM IST)

BHOPAL.  राजधानी भोपाल में बीती रात क्लोरीन गैस का रिसाव होने से हड़कंप मच गया। लोग घरों से बाहर निकलकर सड़कों की ओर भागने लगे। यह घटना मदर इंडिया कॉलोनी की है जहां बुधवार रात क्लोरीन गैस टैंक लीक हो गया।  अचानक गैस फैलने से बस्ती में रहने वाले लोगों की आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। गैस रिसाव होने से एक महिला समेत 3 लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, वहीं करीब तीन घंटे से लोग घरों से बाहर हैं। ईदगाह हिल्स स्थित नगर निगम का पानी का फिल्टर प्लांट और क्लोरीन गैस टैंक भी है। वहीं इस मामले में कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि शाम 6 बजे बाद आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ होने लगी। लोग घरों से बाहर निकल गए। एक बुजुर्ग महिला लक्ष्मी को ज्यादा तकलीफ हुई।

नगर निगम मुस्तैद


महिला को  हमीदिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जबकि तीन लोग हमीदिया अस्पताल के इमरजेंसी में पहुंचे थे, जिन्हें मेडिकल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इस घटना के बाद निगम प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया।  नगर निगम कमिश्नर केवीएस चौधरी कोलसानी ने बताया कि पानी में क्लोरीन की मात्रा ज्यादा हो गई थी। अब स्थिति कंट्रोल में है। निगम अमला स्थिति को संभाले हुए हैं।

मेन रोड पर जमा हो गए लोग

अचानक गैस फैलने से पूरी बस्ती खाली हो गई। लोग घरों से निकलकर  मेन रोड पर जमा हो गए। चारों ओर कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही  एसडीएम मनोज उपाध्याय, तहसीलदार समेत शाहजहांनाबाद थाने का स्टाफ मौके पर पहुंचा। हालांकि रात 9 बजे बाद असर कम होने लगा। एक रहवासी ने बताया कि शाम 6 बजे बाद ज्यादा दिक्कतें हुईं। पानी में क्लोरीन की मात्रा ज्यादा होने से पानी ओवरफ्लो होकर बस्ती में जा रहा था। इससे लोगों की आंखों में जलन होने लगी और कुछ बुजुर्गों को सांस लेने में दिक्कतें हुईं। गैस रिसाव की सूचना के बाद घटनास्थल पर ऐशबाग थाना, बैरागढ़ थाना, सीएम हाउस (श्यामला हिल्स), सिविल हॉस्पिटल बैरागढ़ के अलावा हमीदिया हॉस्पिटल लोकेशन की 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं।  एंबुलेंस से तीन मरीजों को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। 

कलेक्टर ने बताया माइनर फॉल्ट 

मौके पर पहुंचे कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि पानी का डिस्चार्ज होना रुटीन प्रक्रिया है। माइनर फॉल्ट हो था। क्लोरीन का टैंक लीक हो गया था। कि कोई गंभीर  नहीं है। फॉल्ट को भी सुधार लिया गया है। फिलहाल घबराने की बात नहीं है।

द-सूत्र न्यूज़ के व्हाट्सप्प ग्रुप से जुड़ें
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
Like & Follow Our Social Media