दमोह में तेंदुए की दहशत: ग्रामीण पर किया हमला, वन कर्मचारी पकड़ने में नाकाम

author-image
एडिट
New Update
दमोह में तेंदुए की दहशत: ग्रामीण पर किया हमला, वन कर्मचारी पकड़ने में नाकाम

दमोह. जिले के देहात थाना अंतर्गत सागर नाका चौकी के ग्राम देवरान हिनौता भोरासा में तेंदुए के हमले में पांच लोग घायल हो गए। गांव में तेंदुआ आ जाने के चलते ग्रामीणों में भय व्याप्त है। खेत पर काम कर रहे व खड़े हुए 5 लोगों पर तेंदुआ ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया जिन्हें इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।



मजदूर पर तेंदुए ने हमला किया : जानकारी के अनुसार खेत पर काम कर रहे मजदूर पर तेंदुए ने हमला कर दिया था। इससे ग्रामीण डरे हुए हैं। घायल मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस और वन अमला मौके पर पहुंचा। मौके पर पहुंचने के बाद बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों द्वारा तेंदुए को जहां पकड़ने का प्रयास किया गया, तो इसी दौरान तेंदुए ने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। यह वीडियो कैमरे में कैद भी हुआ है।



ग्रामीण भयभीत : मामले की जानकारी लगते ही स्थानीय विधायक रामबाई सिंह (MLA Rambai Singh) भी मौके पर पहुंची हैं। ग्रामीणों ने सारी जानकारी देकर तेंदुए को जल्द पकड़वाने की गुहार लगाई। यह तेंदुआ पन्ना टाइगर रिजर्व (Panna Tiger Reserve) से ग्रामीण अंचल में कैसे आया। यह तो पता नहीं। लेकिन तेंदुए की दहशत से आसपास के क्षेत्रों में ग्रामीण भयभीत हैं और अमला तेंदुए को पकड़ने की कोशिश में जुटा हुआ है।


damoh Leopard विधायक रामबाई सिंह तेंदुए Panna Tiger Reserve ग्राम देवरान पथरिया विकासखंड MLA Rambai Singh Village Devran Patharia Block दमोह पन्ना टाइगर रिजर्व