पन्नाः जलसंकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, महिलाओं ने मटके फोड़कर जताया विरोध

author-image
Akash Mishra
एडिट
New Update
पन्नाः जलसंकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, महिलाओं ने मटके फोड़कर जताया विरोध

Panna। पन्ना में जलसंकट और नगर पालिका की अव्यवस्थाओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी शामिल हुईं। आपको बता कि, इस भीषण गर्मी में पूरे शहर पेयजल संकट से जूझ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मीलों दूर से पानी लाना पड़ता है। शहर में कहीं पर एक दिन छोड़कर, तो कहीं पर कुछ देर के लिए पानी की सफ्लाई होती है। ऐसे में लोगों को जरूरत का पानी भी नहीं मिल पा रहा। तीन घंटे चले इस प्रदर्शन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शारदा पाठक ने कहा कि,  जनता की लड़ाई लड़ने के लिए कांग्रेस पार्टी हमेशा तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि,  गरीब जनता को यदि परेशान करना बंद नहीं किया गया तोस हम अधिकारियों कर्मचारियों को चैन से बैठने नहीं देंगे। उन्होंने कहा कि जो मांगों को लेकर कांग्रेस पार्टी ज्ञापन दे रही है, उसको यदि जल्द निराकरण नहीं किया गया तो, इसका अंजाम सही नहीं होगा। जनता के हक में उनको सुविधाएं दिलाने को लेकर हमें सड़क पर लड़ाई लड़नी होंगी, तो वह हम लड़ेंगे। 



नगर पालिका में भारी भ्रष्टाचार



कांग्रेस विधायक शिवदयाल बागरी ने कहा कि, नगर पालिका और नगर परिषदों में भारी भ्रष्टाचार मचा हुआ है, यदि इन सबकी सही तरीके से जांच करा ली जाए तो, अधिकारी जेल के अंदर दिखाई देंगे। 



महिला कार्यकर्ताओं ने फोड़े मटके



धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष शारदा पाठक के साथ साथ महिला कार्यकर्ताओं ने मटके फोड़कर अपना विरोध जताया। इसके साथ ही उन्होने पन्ना कलेक्टर के नाम 12 सूत्रीय एक ज्ञापन भी नगरपालिका अधिकारी को सौंपा।




 


Madhya Pradesh जलसंकट कांग्रेस प्रदर्शन Panna protests CONGRESS WATER CRISIS NAGAR PALIKA मध्यप्रदेश नगर पालिका पन्ना