जबलपुर में इंडिगो की फ्लाइट बंद होने से बढ़ी यात्रियों की मुसीबत, किराया हुआ डबल, आगे और भी बढ़ने की संभावना

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
जबलपुर में इंडिगो की फ्लाइट बंद होने से बढ़ी यात्रियों की मुसीबत, किराया हुआ डबल, आगे और भी बढ़ने की संभावना

Jabalpur. दशहरे और दीपावली पर भारी संख्या में लोग अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचने हवाई सफर करते हैं। लेकिन जबलपुर में इंडिगो एयरलाइंस द्वारा दिल्ली और मुंबई की फ्लाइट बंद कर देने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। इंडिगो द्वारा पूरे अक्टूबर माह के लिए उड़ान बंद करने का फैसला लेने से एलायंस एयर और स्पाइसजेट की फ्लाइट पर लोड बढ़ गया है, आलम यह है कि आम दिनों में साढ़े 4 हजार रुपए वसूलने वाली कंपनियां दिल्ली और मुंबई के लिए 9 हजार रुपए तक किराया वसूल रही हैं। 



दोगुना हुआ किराया



इससे पहले दिल्ली-जबलपुर-दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद की फ्लाइट्स का किराया 4 हजार रुपए के आसपास वसूला जा रहा था। अब भी 16,19,22 और 31 अक्टूबर को किराया 4158 रुपए है। जबकि अन्य दिनों में जबलपुर से दिल्ली का न्यूनतम किराया 6 से 8 हजार, मुंबई तक का न्यूनतम किराया साढ़े 5 हजार से 9 हजार रुपए और हैदराबाद आने-जाने का किराया भी 9 हजार रुपए तक पहुंच गया है। इससे पहले दिल्ली और मुंबई जाने वाले विमान का किराया न्यूनतम 4 हजार रुपए था। अक्टूबर के कुछ दिनों को छोड़ दिया जाए तो हवाई किराया 5 से 8 हजार रुपए पहुंच गया है। 



इसलिए बढ़ रहा किराया



इंडिगो की ओर से दिल्ली और मुंबई उड़ान बंद करने से एलायंस एयर और स्पाइस जेट पर यात्रियों का दबाव बढ़ गया है। इसलिए दोनों विमानन कंपनी ने अपना किराया बढ़ा दिया है। वहीं इसके पीछे त्यौहार के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या भी एक बड़ा कारण है। 


Jabalpur News जबलपुर न्यूज़ Passengers' troubles increased due to the closure of Indigo flight fare doubled likely to increase further जबलपुर में त्यौहार पर इंडिगो की फ्लाइट बंद इंडिगो की फ्लाइट बंद होने से बढ़ी यात्रियों की मुसीबत किराया हुआ डबल आगे और भी बढ़ने की संभावना