SEONI:पेंच की बिंदु बाघिन की कातिल अदा, शावकों के साथ शिकार की तस्वीरें हुई कैद

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
SEONI:पेंच की बिंदु बाघिन की कातिल अदा, शावकों के साथ शिकार की तस्वीरें हुई कैद

Seoni, Vinod yadav.पेंच नेशनल पार्क में नए मेहमानों की झलक देखकर सैलानियों का दिन तब खास बन गया जब उन्हें शावकों के साथ बिंदु नाम की मादा बाघ के दीदार हुए। इतना ही नहीं पर्यटकों को इस दौरान आंखों के सामने शिकार होते हुए भी देखने को मिला। आपको बता दें कि पेंच के बफर एरिया में अब भी पर्यटकों को एंट्री दी जा रही है कोर जोन 1 जुलाई से बंद हो जाएगा।



शिकार, लाड़-दुलार देखकर खुश हुए पर्यटक



सिवनी जिले के पेंच टाइगर रिजर्व के मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के सीमावर्ती खुर्सापर गेट मे बिंदू बाघिन अपने तीन शावकों के साथ नजर आई। बाघिन ने  पहले सैलानियों के सामने एक सांभर हिरण का शिकार किया  जिसके बाद शावक अपनी मां की सुरक्षा के साथ शिकार को खाते हुए नजर आए। इसके बाद बाघिन अपने शावकों के साथ अठखेलियां करते हुए दुलार करती रही।  कई घंटों तक यह खूबसूरत नजारा पर्यटकों को दिखाई दिया 



बाघों का कुनबा बढ़ने की भी खुशी




पार्क प्रबंधन लगातार बढ़ रहे बाघों के कुनबे से भी काफी खुश है। वहीं पर्यटकों को ऐसा नजारा दिखने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं है।



Input- Omveer Choudhri


पेंच नेशनल पार्क बिंदु मादा बाघ HUNTING सिवनी खुर्सापर गेट seoni Pench National Park BINDU TIGERESS Pench Tiger Reserve Seoni News