निगम के अवैध निर्माण तोड़ने पर व्यापारियों ने किया विरोध, जेसीबी के आगे लेटे

author-image
rahulk kushwaha
एडिट
New Update
निगम के अवैध निर्माण तोड़ने पर व्यापारियों ने किया विरोध, जेसीबी के आगे लेटे

ललित उपमन्यु, इंदौर. नगर निगम की अवैध निर्माणों पर कार्रवाई जारी है। एमआईजी थाना क्षेत्र में मेन रोड पर बने कपड़े के शोरूम को तोड़ा गया। इस दौरान निगम को काफी लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। कुछ व्यापारी तो जेसीबी के आगे लेट गए। नगर निगम को पुलिस बल का प्रयोग करना पड़ा। शोरूम के ऊपर एक मंजिल का अवैध निर्माण किया गया था।





कार्रवाई का विरोध क्यों? : नगर निगम की कार्रवाई पर व्यापारी इसलिए सवाल उठा रहे हैं क्योंकि जब बिल्डिंग बन रही थी तब नगर निगम ने ध्यान क्यों नहीं दिया। इतने पॉश इलाके में अवैध निर्माण हो रहा था तब निगम ने चेतावनी क्यों नहीं दी।





निगम ने दिए थे 6 नोटिस: व्यापारियों का कहना है कि निगम ने उन्हें पहले से नोटिस नहीं दिया। वहीं निगम का कहना है कि निर्माणकर्ता को 6 नोटिस दिए गए थे, लेकिन संतुष्ट जवाब नहीं मिलने पर अवैध निर्माण हटाने की कार्रवाई की गई।



नगर-निगम merchants protested कार्रवाई पर सवाल इंदौर MP construction breaking अवैध निर्माण मध्यप्रदेश न्यूज illegal construction जेसीबी NAGAR NIGAM jcb Indore