/sootr/media/post_banners/f385a92b4d54b3b99fe85da250a9acb6e7173a92ad091d03b83437c2c995f2d9.jpeg)
भोपाल. तेल कंपनियां पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार इजाफा कर रही हैं। भोपाल में पेट्रोल की कीमत 118.14 रुपए प्रति लीटर हो गई है, वहीं डीजल की कीमत 101.16 रुपए हो गई है। पिछले 16 दिन में भोपाल में पेट्रोल 10.19 रुपए महंगा हुआ है। वहीं डीजल पांच महीने बाद फिर 100 रुपए के पार पहुंच गया है।
SMS करके जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट
आपके शहर में पेट्रोल और डीजल के रेट क्या हैं, ये आप फोन पर मैसेज के जरिए जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने शहर का कोड पता होना चाहिए, जो आपको इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर मिल जाएगा। आपको अपने फोन के मैसेज बॉक्स में जाकर RSP (SPACE) 'शहर का कोड' लिखना है और 9224992249 भेजना है। इसके बाद आपको मैसेज के जरिए अपने शहर की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी मिल जाएगी।
जानें भोपाल में पेट्रोल-डीजल के रेट
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल का कोड 1693988 है। अपने फोन के मैसज बॉक्स में जाकर RSP 1693988 लिखें और 9224992249 पर भेज दें। आपको अपने फोन पर एक मैसेज मिलेगा, जिसमें भोपाल में पेट्रोल-डीजल के रेट लिखे होंगे।
5 राज्यों में चुनाव की वजह से नहीं बढ़े थे दाम
देश में पांच राज्यों में चुनाव की वजह से 136 दिनों तक पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने रहे। रेट में एक पैसे की भी वृद्धि नहीं की गई। चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ाए गए। फिर धीरे-धीरे रेट का झटका देना शुरू किया गया। अब आलम ये है कि लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।