एमपीः प्रदेश में दो घंटे पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, 7 से 9 बजे तक नहीं मिलेगा ईधन

author-image
Akash Mishra
एडिट
New Update
एमपीः प्रदेश में दो घंटे पेट्रोल पंप रहेंगे बंद, 7 से 9 बजे तक नहीं मिलेगा ईधन

Bhopal. कमीशन बढ़ाने को लेकर बुधवार के पेट्रोलियम डीलर्स द्वारा सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। इसको लेकर आज शाम को दो घंटे पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। ऐसे में शाम को वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। शाम के समय इन पंपों पर ज्यादा भीड़ रहती है। इसी दौरान गाड़ी मालिकों को परेशानी उठाना पड़ सकती है। दो घंटे पंप बंद होने से वे गाड़ी में ईंधन नहीं भरवा सकेंगे। पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन का कहना है कि, अगर हमारी मांगों को नहीं माना गया तो, आने वाले समय में अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। दरअसल पेट्रोलियम डीलर्स अपना कमीशन बढ़ाने की प्रमुख मांग है। इसके साथ ही एक्साइज ड्यूटी की राशि रिफंड करने की भी मांग कीजा रही है। 



पांच हजार के करीब है प्रदेश में पेट्रोल पंप



आपको बता दें कि, मध्यप्रदेश में पांच हजार के करीब पेट्रोल पंप है। अगर राजधानी भोपाल की बात करें तो, भोपाल में कुल 152 पेट्रोल पंप है। अकेले भोपाल में रोजोना 9 लाख पेट्रोल और 12 लाख लीटर डीजल की खपत होती है। अगर डीलर्स की मांगों को नहीं माना जाता, और डीलर्स अनिश्चितकाली हड़ताल के लिए चले जाते हैं तो प्रदेश में बड़ा संकट खड़ा हो सकता है। 



को-आर्डिनेटर के सामने रखी मांग



पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह का कहना है कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप डीलर्स ने स्टेट लेवल को-आर्डिनेटर के सामने अपनी मांगे रख दी है। इस पर सरकार को जल्द ही फैसला लेना होगा। पेट्रोल-डीजल जरुरी सेवा है। इसलिए सिर्फ दो घंटे ही पंप बंद रखेंगे।


भोपाल न्यूज हड़ताल prices Strike Petrol-diesel Commission Bhopal News मध्यप्रदेश न्यूज कमीशन WARNING Madhya Pradesh News पेट्रोल-डीजल चेतावनी कीमतें