New Update
/sootr/media/post_banners/104fe320eafd2e635a2bcb280c887f90e2f9c205a969ba4ec61b1365570273b3.jpeg)
राजर्षि मिश्रा, Umaria. उमरिया के निगहरी गांव में शहपुरा रोड पर बारातियों से भरी पिकअप पलट गई। हादसे में 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही फौरन 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पिकअप शादी के वापस पिपरिया गांव लौट रही थी और रास्ते में हादसे का शिकार हो गई।
क्रिश्चियन स्कूल के पास हुआ हादसा
बारात पिपरिया से बरौदा गांव आई थी। शादी होने के बाद बाराती वापस लौट रहे थे लेकिन अज्ञात कारणों से निगहरी के क्रिश्चियन स्कूल के पास बस पलट गई। हादसे में करीब 6 लोगों को चोटें आईं। कुछ घायलों को 108 एंबुलेंस जिला अस्पताल लेकर आई। कुछ लोग शहपुरा की ओर जाने वाले वाहनों की मदद से शहपुरा निकल गए।