रतलाम गोलीकांड: पुलिस ने एनकाउंटर कर 10 हजार के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

author-image
Pooja Kumari
एडिट
New Update
रतलाम गोलीकांड: पुलिस ने एनकाउंटर कर 10 हजार के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

रतलाम. जिले के भाटो का वास क्षेत्र में हुए गोलीकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। इस मामले के मुख्य आरोपी अकबर घोषी के साथ रतलाम पुलिस का एनकाउंटर (Ratlam encounter) हुआ। इस घटना में अकबर घोषी के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने गोली तब मारी जब वो पुलिस से हथियार छीनकर भागने की कोशिश कर रहा था। मामला जावरा (Jabra) क्षेत्र का है। करीब चार दिन पहले शहर के भाटो का वास क्षेत्र में हफ्ता वसूली के मामले में अकबर (Akbar goshi) ने गोली चलाई थी। इसके बाद पुलिस, प्रशासन ने रंगबाजों के खिलाफ संयुक्त मोर्चा खोल दिया था। इस दौरान कई गुंडों को निशाने पर लेते हुए मकान तोड़े गए। 





यह है पूरा मामला: अकबर और उसके दोनों साथी गोलीकांड (Ratlam shooting case) के मामले में फरार थे। पुलिस ने आरोपियों पर 10-10 हजार रुपए का ईनाम रखा था। मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस आरोपियों को राजस्थान के प्रतापगढ़ से पकड़कर रतलाम ला रही थी। जबकि मुख्य आरोपी अकबर घोसी को हथियार और बाइक जब्त करने के लिए नागदा ले जाया जा रहा था। इसी दौरान जंगल में अकबर ने बाथरुम की बोलकर गाड़ी रुकवाई। पुलिसकर्मी के साथ वह बाथरूम जाने के लिए गाड़ी से उतरा, और धक्का देकर कांस्टेबल दिलीप से गन छीनकर भागने लगा। 





पैर में गोली मारी: रतलाम SP गौरव तिवारी ने बताया कि पुलिस ने अकबर को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया। तब पुलिस ने अकबर के पैर में गोली मारी। अखबर के ऊपर आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराध भी शामिल हैं। 





बदमाशों के मकान पर बुलडोजर चला: पुलिस ने गोली कांड की घटना के बाद जिला प्रशासन और नगर निगम के साथ मिलकर बदमाशों के मकान पर बुलडोजर चलवा दिया था। इसके बाद यह भी आशंका जताई जा रही थी कि आरोपी जल्द ही पुलिस के हत्थे चढ़ सकते हैं। पुलिस साइबर सेल की मदद से लगातार बदमाशों की हाईटेक तरीके से मॉनटरिंग कर रही थी। 



Ratlam Police Ratlam shooting case अकबर घोषी रतलाम रतलाम एनकाउंटर रतलाम गोलीकांड sp gaurav tiwari jabra mp encouter Ratlam encounter case Ratlam encounter Ratlam