नेहा जोशी के पिता बोले- पुलिस जबरन उठा लाई, भूख हड़ताल खत्म कराई; मुझे मार देंगे

author-image
rahulk kushwaha
एडिट
New Update
नेहा जोशी के पिता बोले- पुलिस जबरन उठा लाई, भूख हड़ताल खत्म कराई; मुझे मार देंगे

नीमच. नेहा जोशी के लापता होने के मामले में पुलिस की जबरदस्ती और ज्यादती देखने को मिली। पुलिस ने नेहा जोशी के पिता की भूख हड़ताल जबरदस्ती खत्म करा दी। नेहा जोशी के पिता राकेश जोशी 24 दिनों से कलेक्ट्रेट कार्यालय में भूख हड़ताल कर रहे थे। आज पुलिस ने नेहा के पिता को जबरदस्ती गाड़ी में बैठाया और अस्पताल लेकर आ गई। अस्पताल में राकेश जोशी को नाश्ता और खाना खिलाया। उनकी भूख हड़ताल खत्म कराई गई।





नेहा के पिता का आरोप, मुझे मारने की साजिश





नेहा जोशी के पिता राकेश ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्हें मारने की साजिश की जा रही है। पुलिस उन्हें इंजेक्शन लगाकर मारना चाहती है। राकेश जोशी ने कहा कि वे अस्पताल से निकलना चाहते हैं और भूख हड़ताल पर वापस जाना चाहते हैं।





ICU में राकेश जोशी, हालत सामान्य





24 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे नेहा के पिता राकेश जोशी को ICU में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है। लंबे वक्त से भूखे रहने की वजह से 2-4 दिनों से नेहा के पिता की तबीयत बिगड़ रही थी। लेकिन इलाज के बाद राकेश जोशी की हालत में सुधार है।





नेहा जोशी को अब तक नहीं खोज पाई पुलिस





मनासा के आतरीमाता गांव के रहने वाले राकेश जोशी को अपनी बेटी का इंतजार है। नेहा 14 महीने से लापता है। लेकिन पुलिस अब तक उसे खोज नहीं पाई है। जिन आरोपियों ने नेहा को किडनैप किया था, उन्हें पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। लेकिन नेहा का अभी कुछ पता नहीं चला है। पुलिस-प्रशासन ने जबरदस्ती नेहा जोशी के पिता की भूख हड़ताल खत्म करा दी, इसके बजाय पुलिस अगर नेहा को खोजने पर फोकस करती तो शायद एक पिता का इंतजार खत्म हो जाता। पुलिस के इस रवैये पर गंभीर सवाल उठना लाजिमी है।



अपहरण पुलिस police MP नीमच Neemuch Kidnap MP News भूख हड़ताल खत्म जबरदस्ती भूख हड़ताल नेहा के पिता नेहा जोशी forcefully ended Neha Joshi's father hunger strike मध्यप्रदेश न्यूज neha joshi case Neha Joshi