NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज: CM हाउस का घेराव करने पहुंचे थे, PCC कार्यालय के पास भिड़े

author-image
एडिट
New Update
NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज: CM हाउस का घेराव करने पहुंचे थे, PCC कार्यालय के पास भिड़े

भोपाल. एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं (NSUI Bhopal Protest) पर पुलिस ने लाठीचार्ज (lathi charge) किया। प्रदेशभर से कार्यकर्ता इकठ्ठा होकर मुख्यमंत्री आवास (CM House) को घेरने के लिए निकले थे। लेकिन कांग्रेस कार्यालय (PCC Office) के पास ही दोनों में भिड़ंत हो गई। कार्यकर्ता बैरिकेड्स उखाड़ने लगे तो पुलिस ने रोकने के लाठीचार्ज किया। इस लाठीचार्ज में एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अभिमन्यु तिवारी बेहोश हो गए। कार्यकर्ताओं ने बताया कि पुलिस ने उन्हें बुरी तरह पीटा है।

यहीं जोश बरकरार रखिए- कमलनाथ

स्कॉलरशिप नहीं मिलने और बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदेश भर से हजारों कार्यकर्ता प्रदर्शन के लिए गुरूवार को भोपाल में इकठ्ठा हुए थे। इसमें संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हैं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamalnath) ने कहा कि सिर्फ झंडे बैनर पोस्टर और नारे लगाने से कुछ नहीं होने वाला है। अपनी इस ऊर्जा को कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में लगाएं। अगर आपका ये जोश बरकरार रहा तो दो साल बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस का झंडा लहराने से कोई नहीं रोक सकता है। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, लखन घनघोरिया, कुणाल चौधरी, विपिन वानखेड़े सहित अन्य विधायक भी मौजूद रहे। 

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया

पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेटिंग की। उन्हें रेडक्रॉस चौराहे पर रोक लिया। इसी बीच कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प हो गई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग किया। इसके बाद भी कार्यकर्ता पीछे नहीं हटे तो पुलिस ने सांकेतिक गिरफ्तारी की। पुलिस ने एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, प्रदेश अध्यक्ष मंजूल त्रिपाठी समेत कुछ अन्‍य कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया, उन्हें बस में बिठाकर दूसरी जगह छोड़ दिया गया।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

CONGRESS The Sootr cm house lathi charge NSUI Bhopal Protest NSUI का सीएम हाउस घेराव NSUI कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज PCC Office भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन