KHARGONE : आदिवासी महिला के कंधे पर पति को बैठाकर गांव में घुमाया, घटना के वक्त लौट गई थी पुलिस; वीडियो वायरल हुआ तो दर्ज की FIR

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
KHARGONE : आदिवासी महिला के कंधे पर पति को बैठाकर गांव में घुमाया, घटना के वक्त लौट गई थी पुलिस; वीडियो वायरल हुआ तो दर्ज की FIR

फरीद शेख, KHARGONE. खरगोन के केली गांव में आदिवासी महिला के कंधे पर उसी के पति को बैठाकर घुमाने के मामले में पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। 5 दिन बाद घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस एक्शन में आई। पुलिस अब तक 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं लगभग 25 आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कह रही है।




— TheSootr (@TheSootr) July 6, 2022



पुलिस का लापरवाह रवैया



पूरे मामले में पुलिस का लापरवाह रवैया सामने आया है। जब घटना कि जानकारी सरपंच ने पुलिस को दी थी तो पुलिस की डायल-100 मौके पर पहुंचने के बाद भी ग्रामीणों की बात सुनकर वापस लौट गई थी। ग्रामीणों ने कहा था कि महिला और उसके पति के बीच साथ रहने का समझौता हो गया है। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर मामले को रफादफा कर दिया था। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद FIR दर्ज कर ली। अब देखने वाली बात होगी पुलिस की लापरवाही पर क्या कार्रवाई होती है।



चरित्र शंका की वजह से महिला को दी थी सजा



खरगोन के केली गांव में चरित्र शंका की वजह से महिला के पति ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद ग्रामीणों ने सजा के तौर पर पति को महिला के कंधे पर बैठाकर पूरे गांव में घुमाया। ग्रामीणों ने महिला के 5 महीने से रिश्तेदार के घर पर रहने का विरोध किया था। महिला का पति हत्या के आरोप में जेल की सजा काट चुका है।



महिला के पति और 25 से 30 ग्रामीणों के खिलाफ FIR



एसडीओपी राकेश मोहन शुक्ला ने बताया कि पूरे मामले में महिला के पति और 25 से 30 ग्रामीणों पर एफआईआर दर्ज की है। महिला पिछले 5 महीने से अपने रिश्तेदार के साथ उसी के घर में रहने लगी थी। महिला के पति और ग्रामीणों ने उसके चरित्र पर शक करके घटना को अंजाम दिया। 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


FIR tribal woman video viral women video viral MP MP News police negligence मध्यप्रदेश की खबरें Khargone News खरगोन exposed Khargone केस मध्यप्रदेश खरगोन की खबरें शर्मनाक घटना आदिवासी महिला वीडियो वायरल