/sootr/media/post_banners/9c311d2c24bd6537d4e287f2495f1f6a8ad6ea3fba8ed47e9b801111da2abe48.jpeg)
ग्वालियर. मध्यप्रदेश के ग्वालियर (Gwalior) में 18 घंटे के अंदर एक महिला की दो बार मौत हो गई। यहां के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य का एक और कारनामा सामने आया है। यहां डॉक्टरों ने एक 31 वर्षीय जीवित महिला को मृत घोषित कर दिया। इतना ही नहीं महिला को पोस्टमार्टम (post mortem) के लिए मॉर्चुरी में भी शिफ्ट कर दिया। डॉक्टर ने बिना ECG किए ही महिला को मृत घोषित कर दिया था। मॉर्चुरी में महिला के पति ने जब उसके सीने पर हाथ रखकर देखा तो धड़कनें चल रही थी।
दोबारा इलाज शुरू किया: उत्तर प्रदेश के महोबा निवासी निरपत सिंह राजपूत ने बताया कि दो दिन पहले उनकी पत्नी जामवती का बाइक से एक्सीडेंट हो गया था। उन्होंने उसे झांसी में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। 24 फरवरी को डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए उसे ग्वालियर रेफर कर दिया। यहां उन्होंने ट्रॉमा सेंटर मर जामवती को भर्ती कराया। डॉक्टरों ने इसके अगले दिन यानी 25 फरवरी की शाम करीब साढ़े चार बजे जामवती को मृत घोषित कर दिया। हैरानी की बात यह है कि डॉक्टरों ने ईसीजी किए बिना ही उसे मृत घोषित कर दिया था। इतना ही नहीं जिंदा महिला को शव बताकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चुरी में भी भेज दिया। हालांकि, पति को डॉक्टरों की बात पर भरोसा नहीं हो रहा था और संतुष्टि के लिए मॉर्चुरी में जाकर उन्होंने महिला का नब्ज चेक किया। परिवार के हंगामे के बाद महिला को भर्ती कर फिर से इलाज शुरू किया गया।
मंत्री ने कहा जांच होगी: निरपत सिंह राजपूत के मुताबिक उन्होंने जब अपनी पत्नी के सीने पर हाथ रखा तो पाया कि उसकी धड़कनें चल रही थी। सांस भी चल रहा था। यह बात उन्होंने अपने परिजनों को बताई और ट्रॉमा सेंटर में हंगामा मचाया, तब जाकर डॉक्टरों ने दोबारा इलाज शुरू किया। मामले पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जांच का आश्वासन देते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
नियमों का पालन नहीं हो रहा: जयारोग्य हॉस्पिटल (jayarogya hospital) में मध्यप्रदेश के साथ ही पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश और राजस्थान के मरीज भी इलाज के लिए आते हैं। इसके बावजूद ट्रॉमा सेंटर के हालात नहीं सुधर रहे हैं। नियम के अनुसार मरीज को मृत घोषित करने से पहले ईसीजी होना चाहिए। अस्पताल में ईसीजी मशीन भी है। लेकिन डॉक्टर बिना ईसीजी के ही मरीजों को मृत घोषित कर देते हैं।