GWALIOR: छतरपुर से पढ़ाई करने के लिए ग्वालियर आई 32 वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। छात्रा के साथ एक प्रोफेसर ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके वीडियो बनाए फिर शादी से इनकार कर दिया। जब छात्रा ने शादी के लिए कहा तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। छात्रा ने परेशान होकर पुलिस अफसरों से शिकायत की। सिरोल पुलिस ने इस मामले में एफआइआर दर्ज कर ली है।
एडिशनल एसपी मृगाखी डेका ने जानकारी देते हुए बताया कि मूल रूप से छतरपुर की रहने वाली छात्रा कुछ साल पहले पढ़ाई करने के लिए ग्वालियर आई थी। वह यहां गर्ल्स हास्टल में किराए से रहती है। उसकी दोस्ती डीबी सिटी में रहने वाले प्रोफेसर डा.अंगद सिंह दोहरे पहले से ही थी। दोस्ती होने के बाद यह लोग अक्सर मिलने लगे। छात्रा को डाक्टर ने शादी का वादा किया और मिलने के लिए अपने फ्लैट पर बुलाया। यहां छात्रा के साथ उसने कई बार दुष्कर्म किया। उसने वीडियो भी बना लिए। छात्रा के साथ कई बार गलत काम करने के बाद उसने बात करना बंद दी। छात्रा ने टोका तो कई बार वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस बीच युवती की जिसके बाद छात्रा ने बीते रोज पुलिस अफसरों से शिकायत की। छात्रा की शिकायत के बाद गुरुवार को सिरोल पुलिस ने आरोपित पर एफआइआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता अभी छतरपुर में नौकरी कर रही है।