प्रॉपर्टी डीलर ने लगाई फांसी, पत्नी पर लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
प्रॉपर्टी डीलर ने लगाई फांसी, पत्नी पर लगाया आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Bhopal. भोपाल में एक प्रॉपर्टी डीलर विनय रजक ने पत्नी और ससुराल वालों की प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। उसका शव कोलार में उसके घर पर फंदे से लटकता मिला। प्रॉपर्टी डीलर ने खुदकुशी करने से पहले फैमिली के व्हाट्सएप ग्रुप पर सुसाइड नोट और वीडियो शेयर किया। प्रॉपर्टी डीलर ने खुदकुशी का जिम्मेदार पत्नी आरती रजक, ससुर गणेश सिंह कुशवाह, सास शशि कुशवाह, साले अवनीश कुशवाह और बुआ सास ममता सिंह को ठहराया है।



14 साल पहले की थी लव मैरिज



प्रॉपर्टी डीलर विनय रजक ने 14 साल पहले ब्यूटीशियन आरती कुशवाह से लव मैरिज की थी। आरती की वजह से विनय अपने भाई से अलग रहने लगा था। 8-10 सालों तक दोनों के बीच सबकुछ ठीक चला। लेकिन पिछले दो-तीन साल पहले से दोनों के बीच मनमुटाव बढ़ गया था।



पत्नी कहती थी-'तू मर जा, दूसरी शादी कर लूंगी'



प्रॉपर्टी डीलर विनय रजक ने सुसाइड नोट में लिखा कि उसकी पत्नी, सास-ससुर और साले ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाया। पत्नी कहती थी-'तू मर जा, दूसरी शादी कर लूंगी'। विनय ने लिखा कि उसे हर तरीके से प्रताड़ित किया गया। ससुर उसे जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करते थे। पत्नी उसे 2 साल प्रताड़ित कर रही थी। पत्नी ने दोनों बेटियों को विनय से दूर कर दिया था।



विनय ने पहले भी की थी सुसाइड की कोशिश



विनय रजक के भाई ने बताया कि 13 जनवरी को आरती, विनय को छोड़कर मायके चली गई थी और अपने साथ दोनों बेटियों को भी ले गई थी। इसके बाद विनय ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। पड़ोसियों ने विनय को बचाया था। विनय बेहद तनाव में रहता था।

 


Suicide Case ख़ुदकुशी MP News मध्यप्रदेश की खबरें पत्नी MP Bhopal Torture Property dealer आत्महत्या प्रॉपर्टी डीलर मध्यप्रदेश SUICIDE commit भोपाल wife प्रताड़ना