आयुर्वेद स्पा के नाम पर होता था गर्म गोश्त का सौदा, पुलिस रेड में खुली पोल

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
 आयुर्वेद स्पा के नाम पर होता था गर्म गोश्त का सौदा, पुलिस रेड में खुली पोल

देव श्रीमाली, Gwalior. पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 11 मई को देह व्यापार के एक और शाही ठिकाने पर छापा मारकर तीन महिला और तीन पुरुषों को दबोचा। यह गंदा धंधा आयुर्वेद स्पा के नाम पर चलता था। शहर के पॉश इलाकों में स्पा का कारोबार तेजी से फैल गया है। इस बीच इनकी आड़ में गलत धंधों की चर्चाएं भी आम थी, जो पुलिस तक भी पहुंची। एसपी अमित सांघी ने इस टास्क पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर क्राइम राजेश दंडोतिया को लगाया। उन्होंने पहले छानबीन की और फिर जाल बिछाया। उन्हें पता लगा कि मुरार थाना इलाके के बारादरी चौराहे पर स्थित पॉवर सेल बिल्डिंग में संचालित सैलून स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चल रहा। दंडोतिया ने यहां पहले एक आरक्षक को ग्राहक बनाकर भेजा और पाया कि एनएच आयुर्वेदा रिलेक्सेशन एंड फैमिली सैलून में सेक्स रैकेट चल रहा है। क्राइम ब्रांच और पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। टीम में तीन डीएसपी, चार निरीक्षक और महिला पुलिस बल को भी शामिल किया गया था।



तीन महिला कर रहीं थी देह व्यापार



इस टीम ने मुखबिर के साथ छापा डाला। सहसा हुई इस कार्रवाई से स्पा में अंदर मौजूद लोग सकपका गए। इसमे तीन महिलाएं और तीन पुरुष यहां मिले। पुलिस का दावा है कि मौके पर ऐसी काफी सामग्री मिली जो देह व्यापार में प्रयुक्त होती है, जिनमें गर्भ निरोधक भी शामिल हैं। दंडोतिया के मुताबिक पकड़ी गई एक महिला अलीगढ़ की रहने वाली है, जबकि बाकी दो लोकल ग्वालियर की ही रहने वाली हैं। इनसे पूरे रैकेट के बारे में पूछताछ की जा रही है। स्पा संचालक भी यूपी का रहने वाला है। पुलिस ने मौके पर मिली 03 महिलाओं व स्पा संचालक सहित अन्य दो व्यक्तियों के विरुद्ध थाना मुरार में धारा 3,4,5 अनैतिक निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।



बीते रोज भी हुई थी कार्रवाई



गौरतलब है कि बीते रोज भी पुलिस ने एसपी ऑफिस के नजदीक एक स्पा सेंटर पर छापा मारा था, जिसमें स्पा की आड़ में देह व्यापार करते हुए कुछ महिलाओं को पकड़ा था लेकिन इसकी संचालक भाग गई थी। इसकी संचालक ग्वालियर जिला ग्रामीण के महिला मोर्चा की पदाधिकारी है। पुलिस ने उसे और उसके पति तथा वहां पकड़ी गई महिलाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। महिला भाजपा ने इस मामले में साफ किया है कि स्पा मामले में नामजद उनकी पदाधिकारी को लेकर पार्टी गंभीर है और उसे उसके पद से बर्खास्त किया जाएगा।




 


ग्वालियर राजेश दंडोतिया NH Ayurveda Relaxation And Family Salon prostitution Gwalior Salon Spa Crime Branch Rajesh Dandotia Spa Centre देह व्यापार स्पा सेंटर एनएच आयुर्वेदास रिलेकसेशन एंड फैमिली सैलून सैलून स्पा क्राइम ब्रांच