कमलेश सारडा, नीमच. यहां भूमिपूजन होने के एक साल बाद भी सड़क नहीं बनी। इसके विरोध में मोहल्ले के लोगों ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। मेहनोत नगर के लोगों ने माननीय को अपने वादों का एहसास कराने के लिए दो दिवसीय बरसी कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भूमिपूजन को श्रद्धांजलि अर्पित की। बाकायदा बरसी पत्रिका भी छपवाई। अपनी नाराजगी जताने मोहल्ले के लोगों ने नारे लगाए- ना कांग्रेस लाएंगे ना बीजेपी लाएंगे, जो रोड बनाएगा हम उनको लाएंगे।
भजन गाकर कार्यक्रम की शुरुआत: मेहनोत नगर में एक साल पहले नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, BJP के पूर्व जिला अध्यक्ष हेमंत हरीत और वार्ड पार्षद ने भूमि पूजन किया था। भूमि पूजन को 1 साल बीत चुका है। लेकिन किसी ने सड़क की सुध नहीं ली। इसके विरोध में मेहनोत नगरवासियों ने दो दिवसीय बरसी कार्यक्रम आयोजित किया। इसकी शुरुआत आज भजन-कीर्तन से हुई।
/sootr/media/post_attachments/4c684a17e83ec962e163f21d3594e60bf7731e7a6f6302f337fbeb8cb0290c65.jpg)
भजन में महिलाओं-बच्चों और बुजुर्गों ने ना कांग्रेस लाएंगे ना बीजेपी लाएंगे, जो रोड बनाएगा हम उनको लाएंगे जैसे भजन गाकर शुरुआत की। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि एक साल पहले सड़क का भूमिपूजन हुआ था, जो अभी तक जस की तस है। धूल के गुबार उड़ रहे हैं, गिट्टियां उड़ रही है जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं। सड़क हादसे होने का डर बना रहता था। इसलिए बरसी मना कर नगर पालिका प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर रहे हैं ताकि प्रशासन इसकी सुध ले।