बिहार-बंगाल में RJD-TMC की बल्ले-बल्ले, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में कांग्रेस की जीत

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
बिहार-बंगाल में RJD-TMC की बल्ले-बल्ले, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र में कांग्रेस की जीत

bhopal. देश के चार राज्यों के 5 सीटों पर नतीजे घोषित हो चुके हैं। पश्चिम बंगाल की दोनों सीटों पर ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के प्रत्याशियों शत्रुघ्न सिन्हा और बाबुल सुप्रियो को जीत मिली है। वहीं छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में कांग्रेस के प्रत्याशी को जीत हासिल हुई है। महाराष्ट्र उपचुनाव में कांग्रेस ने कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट जीती है। 



बिहार में हुई आरजेडी की जीत



पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा ने बड़े अंतर से जीत हासिल की है। सिन्हा करीब दो लाख वोटों के अंतर से जीते हैं। उनका मुकाबला बीजेपी प्रत्याशी अग्निमित्रा से था। वहीं, बालीगंज विधानसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो ने जीत हासिल की है। यहां उन्हें CPI-M प्रत्याशी से कड़ी टक्कर मिली। बाबुल ने 9 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की है। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की बोचहां विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल के प्रत्याशी अमर पासवान को जीत हासिल हुई है। यहां त्रिकोणिय मुकाबला था। आरजेपी प्रत्याशी अमर पासवान को बीजेपी प्रत्याशी बेबी कुमारी और विकासशील इंसान पार्टी की प्रत्याशी गीता देवी से कड़ी टक्कर मिली। विधानसभा उपचुनाव के नतीजे के बाद राजद के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।



छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में कांग्रेस जीती



छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए आज हुई मतगणना में कांग्रेस प्रत्यासी यशोदा वर्मा ने जीत हासिल की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी भारतीय जनता पार्टी के कोमल जंघेल को लगभग 20,176 मतो से हराया है। महाराष्ट्र में परिणाम आना बाकी ऐसे में अब महाराष्ट्र की कोल्हापुर विधानसभा सीट पर नतीजे घोषित होना बाकी है। इस सीट पर भी कांग्रेस प्रत्याशी ने बढ़त बनाई हुई है। महाराष्ट्र उपचुनाव में कांग्रेस ने कोल्हापुर उत्तर विधानसभा सीट जीती है। उनका मुकाबला बीजेपी के सत्यजीत कदम से था।



बिहार को छोड़कर जहां जिसकी सरकार वहां जीते उसके प्रत्याशी बिहार के बोचहां विधानसभा उपचुनाव को छोड़कर अन्य तीन राज्यों में सत्ता पक्ष की पार्टी के प्रत्याशियों को जीत मिली है। पश्चिम बंगाल में टीएमसी सत्ता में है और यहां लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव में टीएमसी प्रत्याशियों को ही जीत मिली है। छत्तीसगढ़ की खैरागढ़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा ने हासिल की जीत।

 


Shatrughan Sinha West Bengal khairagarh कांग्रेस खैरागढ़ विधानसभा Vidhan Sabha महाराष्ट्र CONGRESS छत्तीसगढ़ maharashtra बाबुल सुप्रियो ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस Babul Supriyo All India Trinamool Congress Chhattisgarh शत्रुघन सिन्हा पश्चिम बंगाल