Raisen : IPL पर सट्टा खिला रहे बीजेपी महिला मोर्चा की नेता के दोनों बेटे अरेस्ट

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
Raisen : IPL पर सट्टा खिला रहे बीजेपी महिला मोर्चा की नेता के दोनों बेटे अरेस्ट

अंबुज माहेश्वरी, Raisen. रायसेन के सांची में पुलिस ने बीजेपी महिला मोर्चा की नेता रचना नीलू जैन के होटल में छापा मारा। होटल में आईपीएल मैच पर सट्टा खिला रहे बीजेपी नेता रचना नीलू जैन के दोनों बेटे निखिल और अखिल जैन को गिरफ्तार किया है। रचना नीलू के दोनों बेटे जैनश्री होटल के संचालक भी हैं।



2 तलवार और 31 लाख रुपए की राशि का रिकॉर्ड बरामद



निखिल और अखिल के रिश्तेदार अंशुल जैन को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 31 लाख रुपए की राशि और फोन पे रिकॉर्ड के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 7 मोबाइल, एक बड़ी टीवी, सट्टा रजिस्टर, दो तलवार और फोन पे पर करीब 31 लाख रुपए की राशि का रिकॉर्ड मिला है।



विवादों में रहा है होटल जैनश्री



होटल जैन श्री हमेशा विवादों में रहा है। 13 फरवरी को भी बीजेपी के एक बड़े नेता की संदिग्ध अवस्था में लाश होटल जैनश्री में मिली थी। वहीं पहले भी कई बार इस होटल पर अवैध गतिविधियां चलाने को लेकर कार्रवाई की जा चुकी है। बीजेपी की महिला नेता रचना नीलू जैन की ये होटल है जिसमें अवैध गतिविधियां चलती हैं।


रायसेन BJP Mahila Morcha MP News मध्यप्रदेश की खबरें MP बेटे गिरफ्तार Raisen रचना नीलू जैन होटल जैनश्री sons arrested Rachna Neelu Jain Hotel Jainshree छापा मध्यप्रदेश आईपीएल सट्‌टा ipl betting raid