संजय गुप्ता, INDORE. कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 21-22 नवंबर तक मध्यप्रदेश में प्रवेश करेगी। इसके लिए 1 नवंबर तक रूट फाइनल होगा और यात्रा इंदौर से भी गुजरेगी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को इंदौर दौरे के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यह यात्रा राजनीतिक जरुर है, लेकिन चुनाव जीतने के लिए नहीं है। इस दौरान राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा ने वकीलों से आह्वान किया कि वह ज्यादा से ज्यादा इसमें जुडें, क्योंकि उनके जुडने से पूरे समाज को सही संदेश जाता है कि यदि वह साथ दे रहे हैं तो बात सही होगी।
यह बोले दिग्विजय सिंह-
पूर्व सीएम दिग्गी ने कहा कि आज देश में अमीर और अमीर और गरीब और गरीब होता जा रहा है। यह इंदौर में देखा जा सकता है। लोगों का वेतन नहीं बढ़ा, लेकिन महंगाई ने उनका बजट बिगाड़ दिया। हमारा उद्देश्य है कि देश में असामनता को दूर कैसे किया जाए। दूसरा उद्देश्य हर दिन उठ रहे धार्मिक विवादों को रोकना है। साथ ही भारतीय संविधान की रक्षा करना मुख्य उद्देश्य है।
नए राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे 80 साल के नौजवान
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर सिंह ने कहा कि पहले लोग बोलते थे कि कांग्रेस में परिवारवाद है, अब खड़गे आ गए तो इस पर भी आपत्ति, वह 80 साल के नौजवान है। अपने राजनीतिक सन्यास पर उन्होंने कहा कि साल 2026 तक मेरी राज्य सभा सदस्यता है। तब मैं 79 साल का हो जाउंगा। उसके बाद मुझे क्या करना है वह बाद में तय करेंगे।
राज्य सभा सांसद तन्खा यह बोले
राहुल गांधी की 35 सौ किलोमीटर की भारत जोड़ो यात्रा पर सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि यात्रा किसी राजनैतिक दल या राजनीतिक उद्देश्य के लिए नहीं है ये भारत के लिए है इसमें देश का प्रत्येक नागरिक अलग-अलग कैटेगरी अनुसार देश का राष्ट्रध्वज लेकर सम्मलित हो सकता है। सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि हमारी राहुल जी से बात चल रही है और हम अधिवक्ताओं के माध्यम से एक बड़ा आयोजन इंदौर में करेंगे, प्रदेश के हजारों अधिवक्ता हमारे संपर्क में हैं राहुल जी से कार्यक्रम फाइनल होते ही शीघ्र ही इंदौर में अधिवक्ताओं की प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का संचालन सौरभ मिश्रा एडवोकेट ने किया और आभार एडवोकेट सुनील गुप्ता ने माना।
No comment yet
इंदौर में श्रद्धांजलि सभा में उद्योगपति बाहेती बोले- वह हमेशा इंदौर को लेकर करते थे बात, मंत्री ने कहा- इंदौर के गौरव थे अभय जी
भोपाल में ISSF वर्ल्डकप का दूसरा दिन: भारत ने दो और पदक जीते, चीन पदक तालिका में शीर्ष पर
11 महीने पहले नापतौल विभाग से उप नियंत्रक पद से रिटायर हुए थे आरके द्विवेदी, अब भी लाइसेंस धारियों को कॉल कर धमका रहे
बैतूल में पति ने ही पत्नी का सिर किया था धड़ से अलग, फिर नाबालिग बेटे के साथ मिलकर शव को लगाया ठिकाने
हाथ में गदा, गले में लॉकेट, हनुमान जी के नाम की अर्जी, बागेश्वर महाराज की ही तरह दरबार लगाता है उनका शिष्य