ग्वालियर : दिल्ली से बुलाई गई थीं लड़कियां, स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
ग्वालियर : दिल्ली से बुलाई गई थीं लड़कियां, स्पा सेंटर में चल रहा था सेक्स रैकेट

मनोज चौबे, Gwalior. ग्वालियर में क्राइम ब्रांच ने दो स्पा सेंटर पर छापा मारा। वसुंधरा टावर में स्ट्रीट रोलुप स्पा सेंटर से दो लड़कियों की गिरफ्तारी हुई है। ये लड़कियां रेड के दौरान आपत्तिजनक हालत में पाई गईं। ये लड़कियां दिल्ली से कॉन्ट्रैक्ट पर बुलाई गई थीं। दोनों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 9 स्ट्रीट स्पा सेंटर में भी छापा मारा गया।



सादे कपड़ों में जवान को भेजा था स्पा सेंटर



पुलिस को जानकारी मिली थी कि वसुंधरा टावर में स्ट्रीट रोलुप स्पा सेंटर में देह व्यापार की गतिविधियां चल रही हैं। इस सूचना पर पुलिस ने अपने एक जवान को सादे कपड़ों में स्पा सेंटर भेजा था। जहां ऑन डिमांड लड़की उपलब्ध कराने की बातचीत रिकॉर्ड की गई थी। इसी के आधार पर सीएसपी मनीष राजोरिया और उनकी टीम सोमवार रात में स्पा सेंटर में छापा मारा और दो लड़कियों को गिरफ्तार किया।



9 स्ट्रीट स्पा सेंटर से भी मिली आपत्तिजनक सामग्री



पुलिस ने 9 स्ट्रीट स्पा सेंटर में भी छापेमारी की। पुलिस को यहां से भी कई आपत्तिजनक सामग्री मिली हैं। इस रैकेट में किसी राजनीतिक दल से जुड़ी एक महिला का नाम भी सामने आया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि बिजली के बिल से फ्लैट के मालिक का पता लगाया जा रहा है। उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा। पुलिस ने अब तक 3 आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।


ग्वालियर Two girls MP News spa center मध्यप्रदेश की खबरें MP Sex racket देह व्यापार arrested छापा मध्यप्रदेश Gwalior दो लड़कियां गिरफ्तार स्पा सेंटर raid
Advertisment