MP : भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में हुई बारिश, खंडवा में बिजली गिरने से 3 की मौत

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
MP : भोपाल, इंदौर सहित कई जिलों में हुई बारिश, खंडवा में बिजली गिरने से 3 की मौत

Bhopal. मध्यप्रदेश में प्री-मानसून ने लोगों को कहर बरपाती गर्मी से राहत दे दी है। इंदौर और उज्जैन में प्री-मानसून की बारिश हुई। भोपाल में भी बारिश हुई। बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली और मौसम सुहाना हो गया। धार, खरगोन, विदिशा, सीहोर, सागर और बैतूल में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। लगभग पूरे प्रदेश में प्री-मानसून से मौसम खुशमिजाज हो गया है।





खंडवा में बिजली गिरने से 3 की मौत





पूरे प्रदेश में प्री-मॉनसून एक्टिविटी से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं खंडवा में आकाशीय बिजली गिरने से 3 मजदूरों की जान चली गई। तीनों मजदूर खेत में अरबी की फसल काट रहे थे। अचानक मौसम बदला और बिजली गिर गई। तीनों मजदूर बिजली की चपेट में आ गए और किसानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। तीनों किसान अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं।





3-4 दिन और सताएगी गर्मी, 15 जून के बाद ही आएगा मानसून





मौसम विभाग के मुताबिक गर्मी का असर सिर्फ 3-4 दिन और रहने वाला है। इसके बाद 15 जून तक पूरे प्रदेश में मानसून की एंट्री हो जाएगी। मध्यप्रदेश में 20 से 22 जून तक मानसून एक्टिव होने की संभावना है क्योंकि मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है।



 



इंदौर Rain प्री मॉनसून pre monsoon बारिश मध्यप्रदेश की खबरें MP Bhopal भोपाल बिजली मध्यप्रदेश lightning सुहाना मौसम गर्मी से राहत Pleasant weather Relief from heat MP News खंडवा Khandwa Indore