बरसे बदरा: MP के कई जिलों में बारिश; केरल में बाढ़, 15 की मौत, सेना का रेस्क्यू

author-image
एडिट
New Update
बरसे बदरा: MP के कई जिलों में बारिश; केरल में बाढ़, 15 की मौत, सेना का रेस्क्यू

भोपाल. मॉनसून की रवानगी हो गई है, लेकिन फिर से बारिश का दौर जारी है। 16 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 3 दिन तक इंदौर, भोपाल समेत प्रदेश के कुछ जिलों में बूंदाबांदी होगी। इसकी वजह अरब सागर (Arabian Sea) और बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) में बना कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) है। इसे पोस्ट मॉनसून बारिश (Post Monsoon Rain) भी कह सकते हैं।

केरल में हाल बेहाल

केरल (Kerala) में बारिश का कहर जारी है। यहां दक्षिण (South) और मध्य (Central) केरल में लगातार हो रही बारिश से कई हिस्सों में बाढ़ (Flood) और भूस्खलन (Landslide) की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें 15 लोगों के मारे जाने की खबर है। 10 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं हैं। राज्य सरकार ने बचाव कार्यों (Rescue) के लिए सेनाओं से मदद मांगी है। लगातार हो रही बारिश के चलते 2018 और 2019 में आई बाढ़ जैसी स्थिति बन रही है। हालांकि, अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है। 

मुख्यमंत्री पी विजयन ने कहा, हालात गंभीर हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, स्थिति ज्यादा खराब नहीं होगी। आर्मी, नेवी और एयरफोर्स के जवान कोट्टयम और इडुक्की जिलों के दो पहाड़ी गांवों कूट्टिकल और पेरुवंतनम के लिए रवाना हो चुके हैं। यहां नदियों का जलस्तर बढ़ने से घर बह गए हैं। यहां कई लोगों के फंसे होने की संभावना है। रक्षा प्रवक्ता (Defence Spokesperson) ने बताया कि मौसम की स्थिति को देखते हुए दक्षिणी कमान के सभी बेसों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। 

उत्तर भारत में भी बारिश

दिल्ली में 16 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश हुई। यहां बारिश को लेकर मौसम विभाग (IMD) ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले 2 दिन हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। वहीं, उत्‍तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और राजस्‍थान के कई इलाकों में भी बारिश की संभावना है।

Kerala Rescue death MP FLOOD सेना कर रही रेस्क्यू केरल में बाढ़ बारिश अभी भी जारी The Sootr मॉनसून गया Bay of Bengal Army Low Pressure Area Monsoon Gone rain in many districts