/sootr/media/post_banners/630d9524c31e8a49e922e6f9284e327f69563ec336b635ab9849e40127d66d4f.jpeg)
Bhopal. राज्यसभा सासंद दिग्विजय सिंह ने सोशल मीडिया पर एडिटेड वीडियो अपलोड करने वाले बीजेपी नेताओं के खिलाफ मानहानि का केस करने की बात कही है। उन्होंने ट्विटर पर अपना एक वीडियो भी पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने फेक और रियल वीडियो का अंतर बताया है। दिग्विजय सिंह ने लिखा- भाजपा हमारे वक्तव्यों को एडिट कर बदनाम करती है। क्या यह जुर्म नहीं है? कानूनी सलाह लेकर मैं जिन भाजपा नेताओं ने इसे प्रचारित किया है, उनके खिलाफ FIR भी करूंगा और मानहानि का दावा भी करूंगा।
भाजपा हमारे वक्तव्यों को एडिट कर बदनाम करती हैं। यह इसका ज्वलंत उदाहरण है। क्या यह जुर्म नहीं है?
क़ानूनी सलाह ले कर, मैं जिन भाजपा नेताओं ने इसे प्रचारित किया है उनके ख़िलाफ़ FIR भी करूँगा और मानहानि का दावा भी करूँगा।
@INCIndia
@BJP4India pic.twitter.com/G6YIWyXhzX
— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 21, 2022
'आधे-अधूरे वीडियो चलाकर झूठ फैलाते हैं बीजेपी नेता'
दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा कि समूचे देश में कांग्रेस नेताओं के खिलाफ इसी तरह आधे-अधूरे वीडियो चलाकर भाजपा नेता कांग्रेस के खिलाफ माहौल तैयार करते हैं और अपनी राजनीति चमकाने के लिए झूठ फैलाने का काम करते हैं। दिग्विजय सिंह ने चेतावनी दी कि अब झूठ फैलाने वाले तमाम भाजपा नेता और समर्थकों के खिलाफ कांग्रेस पुलिस में शिकायत दर्ज कराएगी।
फेक वीडियो पर सीएम शिवराज को घेर चुके हैं दिग्विजय
खरगोन हिंसा के बाद विवादित ट्वीट करने पर दिग्विजय सिंह पर FIR दर्ज की गई थी। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने पलटवार करते हुए सीएम शिवराज को ही आड़े हाथों लिया था। दिग्विजय सिंह ने भोपाल कमिश्नर को पत्र लिखकर सीएम शिवराज के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की थी। दिग्विजय ने सीएम शिवराज पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने राहुल गांधी का कूटरचित वीडियो बनाकर ट्विटर पर पोस्ट किया था। जो एक आपराधिक कृत्य है।
शिवराज जी का झूठा फेक विडियो व सही विडियो कृपया देखें जिसमें राहुल गॉंधी की छवि बिगाड़ने का पूरा प्रयास किया गया है। आज तक उसे जानते हुए भी कि यह फेक विडियो है डिलीट नहीं किया गया।
क्या यह अपराध नहीं है?
@INCMP
@BJP4MP
@INCIndia
@BJP4India pic.twitter.com/xqyvRKZnO4
— digvijaya singh (@digvijaya_28) April 12, 2022
खरगोन ट्वीट मामले में दिग्विजय पर हुई थी FIR
खरगोन हिंसा के बाद दिग्विजय सिंह ने एक ट्वीट किया था, जिसमें फोटो में एक शख्स मस्जिद की दीवार पर चढ़कर भगवा झंडा लगाता हुआ दिख रहा था। दिग्विजय सिंह ने इस तस्वीर को खरगोन का बताया था। लेकिन वो तस्वीर बिहार की थी। हालांकि दिग्विजय सिंह ने बाद में वो ट्वीट डिलीट कर दिया था। इस मामले ने तूल पकड़ लिया था और दिग्विजय सिंह के खिलाफ भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और नर्मदापुरम में FIR दर्ज की गई थी।
/sootr/media/post_attachments/ce3ef16a2d91ed6b23f87375dfcbbfb0ca3a744134e910b451401fe3d0fed026.jpg)
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us