घुटना तोड़ चैलेंज: दिग्गी के लिए 'प्रचंड' बैरिकेटिंग, रामधुन में नहीं हो सका रामेश्वर मिलन

author-image
एडिट
New Update
घुटना तोड़ चैलेंज: दिग्गी के लिए 'प्रचंड' बैरिकेटिंग, रामधुन में नहीं हो सका रामेश्वर मिलन

भोपाल. घुटना तोड़ चैलेंज (Ghutna Tod challenge) के बाद बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा (Rameshwar sharma) और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की रामधुन हुई। लेकिन दोनों का मिलन नहीं हो सका। बुधवार को अपना चैलेंज पूरा करने के लिए कांग्रेसियों संग दिग्विजय (Digvijay Ramdhun) रामधुन करते हुए बीजेपी विधायक के घर के लिए रवाना हुए थे। लेकिन पुलिस बल की तैनाती और बैरिकैटिंग के कारण उन्हें रास्ते से ही लौटना पड़ा। इधर, रामेश्वर ने पूर्व सीएम के स्वागत के लिए पांडाल लगा था। हलवा-पूरी का इंतजाम किया था। विधि विधान से रामधुन का आयोजन किया गया था। पुलिस ने उन्हें भी आवास पर हो रोक दिया। वहीं, कांग्रेसियों ने शर्मा के घर से 200 मीटर दूर बैरिकेटिंग के पास सड़क पर बैठकर रामधुन की।

दिग्गी vs रामेश्वर बयान वॉर

दिग्विजय ने ट्वीट कर कहा कि हिंसा पर अंहिसा की जीत। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घुटने तोड़ने वाले बीजेपी विधायक ने कांग्रेसियों के सामने घुटने टेके। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए 'हलुआ पुड़ी' का निमंत्रण.... धन्यवाद। हे भाजपाईयों, हे संघियों, हमारे साथ बैठ कर रामधुन गाओ। इस पर जवाब देते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि दिग्विजय रामधुन (Ramdhun Controversey) में नहीं आ रहे। वो रामधुन का कहकर कही और चले गए। मैं तो उनके इंतजार में बैठा हूं। यहां तो हलवा- पूड़ी भी बना है। उनको कौन रोक रहा है। पहले पता कर लेना था। यहां तो राम का दरबार लगा। 

 

नरोत्तम और पवैया भी रामधुन में कूदे

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narrottam Mishra) ने तंज कसते हुए कहा कि अच्छा है चचा जान अब रामधुन गाएंगे। वो प्रसाद खाने की मना करते हैं, इफ्तारी खाने से कभी मना नहीं करते हैं। बड़ी विचित्रताएं लेकर रहती है उनकी यात्रा। प्रसाद खाना चाहिए उन्हें, लेकिन ध्यान रखे कि दिल्ली वाले सोनिया-राहुल फतवा जारी न करे दें। वहीं, जयभान सिंह पवैया ने कहा कि राजनीतिक स्टंट के लिए कृपया राम जी या श्री राम संकीर्तन का उपयोग करने का पाप न कीजिए, प्रोपेगंडा के लिए कुछ और तरीके भी ईजाद कर लीजिए। भोपाल में आज इस पवित्र संकीर्तन को ढाल बनाकर जो कुछ हो रहा है उससे एक हिंदू के नाते मेरा मन तो दुखी है।

बैरिकेटिंग और पुलिस की बल की तैनाती

पुलिस ने रामेश्वर के निवास की ओर आने वाले तीनों रास्ते बेरिकेटिंग कर बंद किए। युवा सदन से विधानसभा की तरफ जाने वाला रास्ता, MLA रेस्ट हॉउस और राजभवन की तरफ आने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस ने बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा को भी उनके आवास के बाहर ही रोक दिया है। इसके बाद दोनों का आमना-सामना नहीं हुआ है। 

दिग्विजय संग कांग्रेसी रवाना

कांग्रेस कार्यकर्ता दिग्विजय संग बड़ी संख्या में मिंटो हॉल के पास गांधी जी की प्रतिमा के पास इकठ्ठा हुए। यहां से सभी कांग्रेसी रामधुन करते हुए बीजेपी विधायक के आवास पर पहुंचने के लिए रवाना हो गए हैं। शर्मा के घर से कुछ ही दूर कांग्रेसी सड़क पर बैठकर रामधुन करने लगे।

क्या है घुटना तोड़ चैलेंज

एक गांव में आयोजित कार्यक्रम में रामेश्वर ने कहा- 'यहां में नेतागिरी नहीं करना। दिग्विजय सिंह आया था यहां, कुछ करके गया...। और खड़े हो भी मत जाना। कांग्रेस का आदमी इधर आए तो घुटने तोड़ दो। ये वीडियो वायरल हो रहा है। इसके जवाब में दिग्विजय ने कहा था कि मैं कांग्रेसी हूं जिसमें ताकत हो तो मेरे घुटने तोड़ दें। मैं गांधीवादी हूं। हिंसा का जवाब अहिंसा से दूंगा। 24 नवंबर को मैं महात्मा गांधी की मूर्ति से रामेश्वर शर्मा के घर जाउंगा। उनके घर जा कर प्रभु से उन्हें सदबुद्धि देने के लिए एक घंटे तक रामधुन करूंगा। 

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Rameshwar Sharma दिग्गी digvijay and ramdun MLA Rameshwar Digvijay पॉलिटिकली रामधुन Ramdun Digvijay Singh The Sootr दिग्विजय सिंह रामेश्वर शर्मा