भोपाल ADRM गौरव सिंह पर रेप का केस, शिकायत में लिखा- पत्नी रखी, लाखों रु. हड़पे

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
भोपाल ADRM गौरव सिंह पर रेप का केस, शिकायत में लिखा- पत्नी रखी, लाखों रु. हड़पे

Bhopal. रेलवे के एक बड़े अफसर पर गंभीर आरोप लगे हैं। भोपाल एडीआरएम गौरव सिंह चाधर पर रेप का आरोप लगा है। 27 साल के फरियादी शुभम सिंह ने होशंगाबाद में एफआईआर दर्ज कराई है। साथ ही शिकायत में कहा है कि गौरव ने उनकी पत्नी को अपने पास रख लिया है और धोखाधड़ी से लाखों रुपए हड़प लिए। शुभम ने गौरव को तत्काल सस्पेंड करने की मांग की है।



ये है मामला



शुभम ने भोपाल डीआरएम को भी मामले की लिखित शिकायत की है। शुभम के मुताबिक, वो हरदा की सिद्धिविनायक कॉलोनी में रहते हैं। एडीआरएम गौरव सिंह चाधर ने उनकी पत्नी को रख लिया है। पत्नी रेलवे में ही क्लर्क है। गौरव सिंह पर ये भी आरोप है कि उन्होंने धोखाधड़ी कर करीब 15 लाख रुपए, सोने के गहने हड़प लिए। शुभम के मुताबिक, गौरव ने 10 लाख रुपए चुरा लिए और 2 लाख 41 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर करवाए।  



पीड़ित के आरोप



शुभम ने अपनी शिकायत में कहा- 16 अक्टूबर 2021 को दशहरे के मौके पर शस्त्र पूजन के मौके पर शिखा हरदा आई थी, तभी मैं उससे मिला था। शिखा ने मुझे बताया था कि पिता की मौत के बाद गौरव सिंह मेरे सबकुछ हैं। पिता की मौत के बाद उन्होंने ही नौकरी दिलाई। तुम्हें उनसे मिलना होगा, ऐसा कहकर शिखा ने मुझे भोपाल में गौरव सिंह से मिलवाया। इसके बाद गौरव सिंह कई बार मुझसे मिला और शिखा से शादी का प्रस्ताव दिया। 



मेरे हां कहने पर शिखा से मेरी शादी तय हो गई। मैं समझ ही नहीं पाया कि मेरे साथ साजिश हो रही है। मैं शिखा को अनाथ समझकर और उससे शादी को अच्छा मानकर तैयार हो गया। शादी के पहले गौरव सिंह ने कहा कि तैयारी के लिए 2 लाख भेज दो, बाद में मैं वापस कर दूंगा। मैंने 7 जनवरी 22 को अपने HDFC अकाउंट से शिखा के खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। इसके अलावा 2 जनवरी को 20 हजार और 12 जनवरी को 21 हजार भी शिखा के अकाउंट में भेजे। शादी से पहले जब भी मैं भोपाल गया, शिखा मुझसे पैसे मांगती। मैंने करीब उसे करीब 3 लाख रुपए कैश दिए थे। शादी में करीब 2 हजार मेहमानों को बुलाया। शादी के वेन्यू हवेली गार्डन/होटल में रुकने का खर्च 15 लाख मैंने ही चुकाया। इसके बिल की प्रति मैंने शिकायत में लगाई है। शादी से पहले ही गौरव ने मुझसे कहे अनुसार शिखा का ट्रांसफर हरदा करा दिया। 10 फरवरी 22 को शिखा ने हरदा में जॉइन कर लिया।


रेप केस FIR गौरव सिंह होशंगाबाद Gaurav Singh rape case धोखाधड़ी पीड़ित शुभम सिंह Bhopal ADRM भोपाल एडीआरएम Victim Shubham Singh HOSHANGABAD fraud एफआईआर