बुरहानपुर: पूर्व पार्षद और यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पर रेप का केस, भूरिया ने पार्टी से सस्पेंड किया

author-image
एडिट
New Update
बुरहानपुर: पूर्व पार्षद और यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पर रेप का केस, भूरिया ने पार्टी से सस्पेंड किया

बुहरानपुर. युवक कांग्रेस (Youth congress) के जिलाध्यक्ष महमूद अंसारी और पूर्व पार्षद कलीम पहलवान के खिलाफ एक महिला ने रेप का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि कलीम पहलवान ने काम के बहाने बुलाकर अपने ऑफिस में उसके साथ दुष्कर्म किया। वह लगातार चार साल से डरा-धमकाकर उसके साथ गलत काम करता रहा। वहीं, महमूद अंसारी (Mehmood Ansari) ने भी पीड़िता को बदनाम करने की धमकी देकर उसके साथ बलात्कार (Burhanpur Rape) किया। पीड़िता ने 16 अक्टूबर को आरोपियों के खिलाफ कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया है।

विक्रांत भूरिया ने किया पार्टी से निलंबित

रेप की शिकायत दर्ज होने के बाद यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया (Vikrant Bhuria) ने अंसारी को पार्टी से निलंबित कर दिया है। बुरहानपुर SP राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि एक महिला ने शिकायत की थी कि कलीम 4 साल से उसका दुष्कर्म कर रहा था। डराने-धमकाने की वजह से अब तक शिकायत दर्ज नहीं कराई। एक अन्य युवक महमूद अंसारी ने भी उसके साथ एक बार दुष्कर्म किया। 

कांग्रेस नेता पर रेप का आरोप Vikrant Bhuria Youth Congress The Sootr बुरहानपुर में रेप burhanpur mein rape Burhanpur Rape Mehmood Ansari