BURHANPUR : अस्पताल घोटाले में फरार चल रहे आनंद दीक्षित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, नौकरी का झांसा देकर रेप करने का आरोप

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
BURHANPUR : अस्पताल घोटाले में फरार चल रहे आनंद दीक्षित के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज, नौकरी का झांसा देकर रेप करने का आरोप

गणेश दुनगे, BURHANPUR. बुरहानपुर के जिला अस्पताल में हुए करोड़ों रुपए के घोटाले में फरार चल रहे प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष आनंद दीक्षित के खिलाफ एक और केस दर्ज किया गया है। एक महिला ने आनंद दीक्षित पर रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि आनंद दीक्षित ने नौकरी का झांसा देकर उसके साथ 4 बार दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आनंद दीक्षित के खिलाफ 376 और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।



आनंद जब प्रेस क्लब के अध्यक्ष थे तब कार्यालय में किया था रेप



शाहपुर इलाके की महिला का आरोप है कि आनंद दीक्षित जब प्रेस क्लब के अध्यक्ष थे, तब उन्होंने महिला को कार्यालय में बुलाकर उसके साथ 4 बार दुष्कर्म किया। ये 6-7 महीने पहले की बात है। आनंद दीक्षित ने नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लालबाग पुलिस आनंद दीक्षित की अस्पताल घोटाले के मामले में तलाश कर रही थी, अब उनके खिलाफ एक और केस दर्ज हो गया है।



पूरे मामले की जांच की जा रही है-SP



बुरहानपुर के एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा कि एक महिला ने बताया कि आनंद दीक्षित ने 6-7 महीने पहले उसके साथ 4 बार दुष्कर्म किया गया। नौकरी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म  किया गया। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। जिला अस्पताल में 12 करोड़ के घोटाले में जो 16 आरोपी थे उसमें से एक आनंद दीक्षित भी है। आनंद दीक्षित की गिरफ्तारी का वारंट जारी हो चुका है।


बुरहानपुर की खबरें Burhanpur News former Press Club President Anand Dixit Rape case MP News Rape case against Anand Dixit मध्यप्रदेश की खबरें Anand Dixit case Burhanpur अस्पताल घोटाले के आरोपी आनंद पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष आनंद दीक्षित आनंद दीक्षित पर रेप का आरोप आनंद दीक्षित के खिलाफ रेप का केस Allegations of rape on the pretext of job