शिवपुरी में नेताजी की करतूत: वकील को प्यार में फंसाकर दुष्कर्म, महिला से लाखों ऐंथे

author-image
एडिट
New Update
शिवपुरी में नेताजी की करतूत: वकील को प्यार में फंसाकर दुष्कर्म, महिला से लाखों ऐंथे

शिवपुरी. जिले में एक रेप का मामला सामने आया है। यहां पूर्व कांग्रेस नेता गिर्राज शर्मा ऐंचवाडा (Girraj Sharma) के खिलाफ महिला वकील ने दुष्कर्म (Rape) का केस दर्ज कराया है। शिकायत में महिला वकील ने बताया कि गिर्राज ने पहले उसे चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया। इसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस घटना के बाद से वह ब्लैकमेल (Blackmail) कर शोषण करता रहा। दोनों की मुलाकात एक केस के सिलसिले में हुई थी। इसी दौरान उसने ADPO को प्यार के जाल में फंसाकर शोषण किया।

महिला से लाखों रुपए ऐंथे

आरोपी गिर्राज शर्मा शादीशुदा है। जबकि महिला वकील तलाकशुदा है। महिला एडीपीओ जिस मकान में रहती थी उसी मकान में गिर्राज शर्मा भी रहता था। गिर्राज ने शादीशुदा होने के बाद भी महिला एडीपीओ को शादी का वादा किया और उससे संबंध बनाए। उसे भरोसा दिलाने के लिए गले में वरमाला डालकर गिर्राज ने फर्जी शादी भी कर ली थी। आरोप है कि दुष्कर्म के बाद से गिर्राज ने महिला को ब्लैकमेल करने शुरू कर दिया। इस तरह उसने महिला से लाखों रुपए ऐंथे है।

नेता की बेटी को प्यार में फंसाने का भी आरोप

इससे पहले गिर्राज पर एक नेता की बेटी को प्यार में फंसाने और भगाने का आरोप लग चुका है। शर्मा पर खदान के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा करने का भी आरोप लग चुका है। आरोपी जमीन के कारोबार से एकाएक धनपति हुआ था। इस दौरान शर्मा ने राजनीति में पैठ बनाना शुरु कर दिया। शर्मा के नामचीन नेताओं के साथ करीबी रिश्ते हैं। आरोपी पर झगड़े और धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज है।

shivpuri shivpuri rape case कांग्रेस नेता पर रेप केस ADPO Girraj Sharma blackmail The Sootr rape शिवपुरी