/sootr/media/post_banners/1fec840a8d792144a6a89c65736a000d1b662bc45221a6179e36f232b3932142.jpeg)
गुना. महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोलने वाला एक मामला सामने आया है। जो बताता है कि अपराधियों के हौंसले इतने बुलंद है कि महिलाएं अपने पति और बच्चों के साथ भी सुरक्षित नहीं है। दरअसल, रविवार यानी 2 जनवरी के दिन एक महिला अपने पति और बच्चों के साथ मंदिर दर्शन के लिए आई थीं। लौटते वक्त दो आरोपियों ने महिला की कार रोकी। आरोपी बंदूक की नोंक पर महिला को उसके पति और बच्चों के सामने जंगल में ले गए। जहां दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। मामला गुना के राघौगढ़( raghogarh police)थाना क्षेत्र का है।
धीरपुर में मंदिर दर्शन के लिए आई थी महिलाः महिला अपने पति और बच्चों के साथ रविवार सुबह धीरपुर(Dhirpur) स्थित मंदिर के दर्शन के लिए गई थी। जब उनकी कार लौट रही थी, तब दो युवकों ने हाथ देकर कार रोकी। कार रूकते ही दोनों आरोपियों में से एक ने महिला के पति की कनपटी पर देसी कट्टा अड़ा दिया। दूसरा युवक महिला को खींचकर जंगल में ले गया। वहां दोनों युवकों ने बारी-बारी से महिला के साथ दुष्कर्म किया।(woman raped at gunpoint) महिला और उसके पति ने राघौगढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई।
पकड़े गए दोनों आरोपीः गुना एसपी राजीव कुमार मिश्रा (SP Rajiv kumar Mishra)के मुताबिक पुलिस की चार टीमों ने जंगल में सर्चिंग की। आरोपियों के जूते, तौलिया आदि बरामद किए। वारदात के समय दोनों युवक एक-दूसरे को सुमेर और सोनू कह रहे थे। इस आधार पर की गई पूछताछ में सुमेर सिंह परमार और सोनू उर्फ राजवीर सिंह यादव के नाम सामने आए। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।