Ratlam:एक परिवार के 18 लोग मुस्लिम से हिंदू बने, गोबर-गोमूत्र से नहाकर जनेऊ पहना

author-image
Atul Tiwari
एडिट
New Update
Ratlam:एक परिवार के 18 लोग मुस्लिम से हिंदू बने, गोबर-गोमूत्र से नहाकर जनेऊ पहना

Ratlam. मध्य प्रदेश में 15 दिन के अंदर मुस्लिम से हिंदू (Muslim to Hindu) बनने का दूसरा बड़ा मामला सामने आया है। इस बार रतलाम के आम्बा में 18 लोगों ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया। परिवार के मुखिया मोहम्मद शाह राम सिंह बन गए। भीमनाथ मंदिर में महाशिवपुराण की पूर्णाहुति पर 9 जून को स्वामी आनंदगिरी महाराज के सान्निध्य में सभी ने गोबर और गोमूत्र से नहाकर जनेऊ धारण किया। इसके पहले सभी ने शपथ-पत्र (Affidavit) बनवाया। इसमें उन्होंने बिना किसी दबाव के धर्म बदलने की बात लिखी। इससे पहले इस परिवार के मुखिया ने स्वामी आनंदगिरी के पास जाकर धर्म परिवर्तन की इच्छा जाहिर की थी।





13 दिन पहले मंदसौर में शेख जफर शेख ने हिंदू धर्म अपनाया था। अब वे चेतन सिंह राजपूत के नाम से जाने जाते हैं। उनकी पत्नी पहले ही हिंदू धर्म से हैं। शेख जफर ने भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में धर्म परिवर्तन किया था।







— TheSootr (@TheSootr) June 10, 2022




परिवार-रिश्तेदारों के साथ हिंदू धर्म में आए






55 साल के मोहम्मद शाह (अब राम सिंह) घूम-घूमकर जड़ी-बूटियां और ताबीज बेचते हैं। उन्होंने परिवार और रिश्तेदारों के साथ धर्म परिवर्तन किया। जब स्वामी आनंदगिरी महाराज ने इसकी मंजूरी दी तो शाह ने कोर्ट से एफिडेविट बनवा लिए। स्वामी जी ने भीमनाथ मंदिर के पास बने कुंड में पूरे परिवार को गोबर, गोमूत्र से स्नान कराया। जनेऊ धारण कर भगवा वस्त्र पहनाकर जयश्री राम, जय महाकाल और सनातन धर्म के जयघोष के नारे भी लगवाए।





राम सिंह बने मोहम्मद शाह ने बताया कि दो-तीन पीढ़ी पहले उनके परिजन बोदी समाज के थे और पुंगी बजाने का काम करते थे। इसके बाद रोजगार की तलाश में जुड़ी-बूटियां बेचने और ताबीज बनाने को लेकर इधर-उधर घूमने लगे और मुस्लिम धर्म अपना लिया था। पिछले कुछ समय से गांव में रहने के बाद से ही हिंदू धर्म में रुचि बढ़ने लगी थी। गांव में महाशिवपुराण कथा के दौरान स्वामी जी से धर्म परिवर्तन की बात कही। अब परिवार और रिश्तेदारों ने मिलकर धर्म परिवर्तन कर लिया।





इन लोगों ने अपनाया हिंदू धर्म





धर्म परिवर्तन के बाद मोहम्मद शाह राम सिंह और उनका बेटा मौसम शाह अरुण सिंह बन गया है। इसी तरह शाहरुख शाह, संजय सिंह बन गए हैं। नजर अली शाह ,राजेश सिंह, नवाब शाह मुकेश सिंह, पत्नी शायरबी शायरा बाई, बहू शबनम (पति शाहरुख शाह) सरस्वती, पोता हीरो शाह (पिता मौसम शाह) सावन सिंह बन गया है।





वहीं, धर्मवीर शाह (पिता हुसैन शाह) धर्मवीर सिंह, उनकी पत्नी आशाबी से आशा बाई बन गईं। अरुण शाह (पिता अर्जुन शाह) करण सिंह, उनकी पत्नी मीनू बी से मीना बाई बन गईं। राजू शाह (पिता गुलाब शाह) राजू सिंह, उनकी पत्नी रंजीता शाह से रंजीता बाई बन गईं। रमजानी (पिता लल्लू शाह) मुकेश सिंह बन गए। रुखसाना (पति हबीब खान) रुक्मणी बाई, अर्जुन शाह अर्जुन सिंह, उनकी पत्नी मुमताज से माया बन गईं।



Ratlam रतलाम Muslim Hindu हिंदू Islam इस्लाम Religeon Change Upnayan Sanskar Bhimnath Mandir धर्म बदला जनेऊ उपनयन संस्कार भीमनाथ मंदिर गोबर-गोमूत्र