रतलाम: पति से हुआ विवाद, तो पत्नी ने खाद्य विभाग को बताया-पति बनाता है नकली घी

author-image
एडिट
New Update
रतलाम: पति से हुआ विवाद, तो पत्नी ने खाद्य विभाग को बताया-पति बनाता है नकली घी

रतलाम. पति-पत्नी में विवाद (dispute between husband and wife) के किस्से तो अक्सर सुनने में आते हैं लेकिन रतलाम (Ratlam) में अनोखा मामला सामने आया है। यहां पति और पत्नी के बीच विवाद हुआ, तो पत्नी ने पति के मिलावट के राज को उजागर कर दिया। खाद्य विभाग (Food Department) की टीम पहुंची और करीब 38 किलो घी जब्त कर ले गई।



ये है पूरा मामला : घटना रतलाम के मोमिनपुरा (Mominpura) क्षेत्र की है। पति की प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी ने उसके मिलावट के खेल को उजागर कर दिया। पत्नी का नाम मीना व्यास (Meena Vyas) है और पति सुनील व्यास (Sunil Vyas) है। कई सालों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहे हैं। बुधवार देर रात को भी विवाद हुआ। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और मामला शांत करवाकर लौट गई। इसके बाद फिर से विवाद हुआ। इस पर पत्नी मीना ने खाद्य विभाग को सूचना दे दी कि उसका पति सुनील मिलावटी घी बनाता है। 



पति सुनील मौके से फरार : देर रात को ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और दबिश देकर घर से 38 किलो घी जब्त किया। इसके सैंपल जांच के लिए भिजवाए जाएंगे। घटना के दौरान पति सुनील मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि सुनील और मीना की शादी 15 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे भी हैं। मीना का आरोप है कि सुनील उसके साथ आए दिन मारपीट करता है। जिसमें सास-ससुर भी साथ देते हैं। नकली घी बनाने का काम सुनील पिछले 8 साल से कर रहा है। इससे पहले भी उसने एक-दो बार शिकायत की थी, लेकिन सुनील नकली घी छिपा देता था। इस बार उसने चुपचाप किसी को बिना बताए शिकायत कर दी। पति पर दूसरी लड़कियों से मिलने के आरोप भी लगाए। 


Food Department सुनील व्यास मीना व्यास मोमिनपुरा nakalee Ghee Sunil Vyas Meena Vyas रतलाम Mominpura dispute between husband and wife Ratlam नकली घी खाद्य विभाग पति पत्नी में विवाद