MANDLA:गोंड कलाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी से हुआ रज़ा स्मृति चित्र कार्यशाला का शुभारंभ, माटी-छाते पर रंग उकेरने का प्रदर्शन

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
MANDLA:गोंड कलाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी से हुआ रज़ा स्मृति चित्र कार्यशाला का शुभारंभ, माटी-छाते पर रंग उकेरने का प्रदर्शन

Mandla. मंडला में विश्व विख्यात महान चित्रकार सैयद हैदर रज़ा की स्मृति में आयोजित रज़ा स्मृति 2022 का शुभारंभ किया गया। पहले दिन 24 गोंड कलाकारों के चित्रों की प्रदर्शनी की शुरुआत की गई। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ कान्हा टाइगर रिज़र्व की डिप्टी डायरेक्टर ऋषिभा सिंह नेताम ने किया। मंडला में पहली बार ट्राइबल आर्टिस्ट्स की कलाकृतियों की प्रदर्शनी लगाईं गई है ताकि कलाकारों को प्रत्साहन मिले व स्थानीय कलाकार भी इस कला को जाने और इसके विस्तार में अपना योगदान दे। 





मंडला के कला प्रेमियों के लिए यह बड़ा अवसर होता है जब महानगरों के स्तर के आयोजन होते है । कला और संस्कृति के साथ स्थानीय लोगों को मौका दिया जा रहा है जिसकी नितांत आवश्यकता थी। बड़े चित्रकार, कलाकारों के संपर्क में आने से लोग एक ओर प्रेरित हो रहे हैं वहीं उन्हे सही मार्गदर्शन दिया जा रहा है।





रज़ा उत्सव में बड़ी संख्या में कला प्रेमी चित्रकारी करने पहुंचे। इस दौरान बच्चों और महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। कोई ड्राइंग शीट तो कोई केनवास पर चित्रकारी करते नज़र आया। इस दौरान लोग मिट्टी के गुल्लक, गमले और छातों में भी पेंटिंग करते दिखे। 


मंडला mandla Mandla News कान्हा टाइगर रिज़र्व रज़ा उत्सव गोंड कलाकारों सैयद हैदर रज़ा विश्व विख्यात महान चित्रकार GOND PAINTING PAINTING EXIBITION SAIYAD RAZA