सागर: गवाही देने से मना किया, नहीं माने तो 25 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

author-image
एडिट
New Update
सागर: गवाही देने से मना किया, नहीं माने तो 25 घंटे तक बंधक बनाकर रखा

सागर.10 सितंबर को अगवा होने की एक घटना सामने आई है। यहां के दो युवकों को बीच- बाजार से अगवा कर लिया गया। दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई। 25 घंटे बंधक बनाने के बाद एक को छोड़ा । पुलिस की मदद से दूसरे को बचाया।

घटना क्या थी

दरअसल, रविंद्र भवन से दो युवकों को अगवा कर लिया गया था। छूटे हुए एक युवक ने इसकी जानकारी पुलिस और गांव वालों को दी। पुलिस ने दूसरे युवक को बचा लिया। दोपहर 3 बजे के करीब चार से पांच लोगों ने मंटू पाठक और राजकुमार साहू को अगवा कर लिया। बताया जा रहा है कि एक केस में गवाही देने से मना करने को लेकर पूरा मामला था। पीड़ितों का आरोप है कि पुलिस ने निष्पक्ष जांच नहीं की। सुबह 7 बजे के करीब पुलिस ने इन्हें लेकर आए थे पर शाम 4 बजे तक मेडिकल नहीं हुआ। पुलिस ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

Beating अगवा दो लोग अगवा 25 घंटे तक बंधक बनाया Sagar case problem सागर kidnapping two people kidnapped The Sootr