New Update
/sootr/media/post_banners/43ea206436b370acdf809784111ac16780d51d61e9b758abee737908207fa41c.jpeg)
0
By clicking the button, I accept the Terms of Use of the service and its Privacy Policy, as well as consent to the processing of personal data.
Don’t have an account? Signup
छतरपुर. यहां गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर एक झांकी चर्चा का केंद्र बन गई। झांकी में युवतियों पर छेड़खानी (Molestation or Eve Teasing) को दिखाया गया। इसमें बच्चे अश्लील भाषा (obscene language) का इस्तेमाल कर रहे थे, जिस पर विवाद हो गया। इस पर अफसर को सफाई भी देनी पड़ी।
झांकी में क्या था: दो छात्र लड़कियों को देखकर ये बात कर रहे हैं- भाई, ये लाल दुपट्टे वाली अपनी है। भाभीजी नमस्ते...। ये काली वाली पटवा दे यार...। चल यार, तू ही पटा ले। यार, इसका तो नंबर दिलवा दे। लड़की कहती है- कैसे लड़के हैं यहां के।
सफाई में क्या बोले अफसर: महिला एवं बाल विकास अधिकारी जीतेंद्र गुप्ता ने कहा कि महिलाओं को शहर में सुरक्षा दिलाने के लिए हम लगातार प्रयासरत हैं। इसके लिए हम सेफ सिटी प्रोग्राम भी चला रहे हैं। इसको लेकर महिला-बाल विकास विभाग ने महिलाओं की छेड़खानी को लेकर झांकी बनाई थी। उस झांकी को दूसरा स्थान मिला है। झांकी में अश्लील शब्दों का प्रयोग नहीं है। हमने ये दिखाया है कि जब महिला घर से निकलती है तो उसे किन-किन चीजों का सामना करना पड़ता है।