GUNA : चाचौड़ा के कोटरा के पास पलटी एंबुलेंस, इलाज के लिए जा रहे रिटायर्ड CSP ने मौके पर ही तोड़ा दम; पत्नी और दामाद घायल

author-image
Naveen Modi
एडिट
New Update
GUNA : चाचौड़ा के कोटरा के पास पलटी एंबुलेंस, इलाज के लिए जा रहे रिटायर्ड CSP ने मौके पर ही तोड़ा दम; पत्नी और दामाद घायल

GUNA. गुना के नेशनल हाइवे-46 पर कोटरा के पास एक एंबुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। एंबुलेंस में इलाज के लिए ले जा रहे रिटायर्ड CSP शैलेंद्र सिंह जादौन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में उनकी पत्नी और दामाद गंभीर रूप से घायल हुए हैं।



रिटायर्ड CSP को थी हार्ट की बीमारी



रिटायर्ड सीएसपी शैलेंद्र सिंह जादौन ग्वालियर के रहने वाले थे। वे हार्ट की बीमारी से पीड़ित थे। उन्हें एक निजी अस्पताल की एंबुलेंस से अपॉइंटमेंट के बाद इंदौर ले जाया जा रहा था। उनकी पत्नी और उनके दामाद भी उनके साथ थे।



अनियंत्रित होकर खंती में गिरी एंबुलेंस



एंबुलेंस देर रात चाचौड़ा के कोटरा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई और खंती में जा गिरी। एंबुलेंस पटलने की वजह से रिटायर्ड CSP शैलेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और उनकी पत्नी और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए। बीनागंज में  एम्बुलेंस का ढेर रात्रि में चाचौड़ा के पास कोटरा के पास एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट कर खंती में गिर गई। एम्बुलेंस के पलटने से मोके पर ही श्री शेलेन्द्र सिंह की मौत हो गई। वही पत्नी और दामाद गंभीर घायल हुए।



घायलों को किया ग्वालियर रेफर



बीनागंज में घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया। वहीं रिटायर्ड CSP का शव परिवार को सौंप दिया गया।


MP News मध्यप्रदेश Guna News MP guna गुना Accident मध्यप्रदेश की खबरें गुना की खबरें हादसा ambulance overturns Retired CSP dies wife and son-in-law injured एंबुलेंस पलटी रिटायर्ड सीएसपी की मौत पत्नी और दामाद घायल