MP:रिटायरमेंट पर डिप्टी रजिस्ट्रार को कर्मचारियों ने दी जूते की माला,मुर्दाबाद के नारे लगे

author-image
एडिट
New Update
MP:रिटायरमेंट पर डिप्टी रजिस्ट्रार को कर्मचारियों ने दी जूते की माला,मुर्दाबाद के नारे लगे

रीवा में अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार के सम्मान समारोह में कर्मचारियों ने उन्हीं का अपमान कर दिया। 30 नवंबर को लाल साहब सिंह सेवानिवृत्त हो गए। विश्वविद्यालय प्रशासन रिटायरमेंट के दिन विदाई समारोह में आयोजित किया था। लेकिन इस समारोह के बाद जब वे कक्ष से बाहर निकले तो गलियारे में मौजूद कर्मचारी यूनियन ने जूतों की माला भेंट कर दी।

सम्मान समारोह पर किया अपमान

डिप्टी रजिस्ट्रार की विदाई का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जो घटना दिख रही है, उससे विश्वविद्यालय की गरिमा तार-तार हुई है। इस घटनाक्रम को लेकर सेवानिवृत्त हुए डिप्टी रजिस्ट्रार लाल साहब सिंह ने बात करनी चाही, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। विश्वविद्यालय के कुलपति का भी फोन रिसीव नहीं हुआ।

कर्मचारी विरोधी होने का आरोप

APS यूनिवर्सिटी प्रशासन ने विदाई और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का कर्मचारी यूनियन ने बहिष्कार किया। चर्चा है कि समारोह के बाद कर्मचारी यूनियन ने न सिर्फ उनसे बदसलूकी की बल्कि सभी पदाधिकारी लाल सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जमकर शोर मचाया। सेवानिवृत्त डिप्टी रजिस्ट्रार लगभग बीस साल तक इसी विश्वविद्यालय में पदस्थ रहे। उन पर कर्मचारी विरोधी होने का आरोप रहा है। यही वजह रही कि उनकी विदाई समारोह में शामिल नहीं हुए।

द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :

https://bit.ly/thesootrapp

द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:

">Facebook  |   Twitter |   Instagram  |  Youtube

Rewa employees University Retirement Deputy Registrar Unions Misbehaved APS