रीवा: दुबई की जॉब छोड़कर मयंक ने चुना IAS का रास्ता, UPSC में 228वीं रैंक पाई

author-image
Rakesh Mishra
एडिट
New Update
रीवा: दुबई की जॉब छोड़कर मयंक ने चुना IAS का रास्ता, UPSC में 228वीं रैंक पाई

राकेश मिश्रा, Rewa. रीवा के पुर्वातीर गांव में रहने वाले मयंक मिश्रा (Mayank Mishra) ने यूपीएससी (UPSC) में 228वीं रैंक हासिल की है। उनके पिता शिक्षक (Teacher) हैं और मां ग्रहणी हैं। मयंक तीन बहनों में इकलौते भाई हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश (uttar pradesh) पुलिस में डीएसपी पद का प्रशिक्षण ले रहे मयंक का यह दूसरा प्रयास था। सिविल इंजीनियर के रूप में साउदी अरब दुबई में मिले जॉब और बड़े पैकेज को दरकिनार कर भारतीय प्रशासनिक सेवा को चुन लिया। उन्होंने रीवा को गौरवान्वित किया। मयंक ने बी.टेक सिविल एनआईटी भोपाल से किया है। 





बचपन से ही पढ़ने में अव्वल थे मयंक





मयंक का जन्म 16 सितंबर 1994 को मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गांव पुर्वातीर ग्राम पंचायत कोनिया खुर्द में हुआ है। बचपन से ही मयंक पढ़ाई में अव्वल आते थे। 5वीं क्लास में उन्होंने नवोदय विद्यालय का पेपर दिया, जिसमें उन्होंने तहसील में टॉप किया था। 6 से लेकर 10 वीं कक्षा तक उन्होंने नवोदय विद्यालय सिरमौर रीवा से पढ़ाई की। उसके बाद आगे की पढ़ाई और आईआईटी की तैयारी के लिए भोपाल चले गए। इस दौरान उन्होंने पॉकेटमनी के लिए बच्चों को कोचिंग भी पढ़ाना शुरू किया। 





दुबई में की नौकरी 





मयंक ने आईआईटी का पेपर दिया और एनआईटी भोपाल में सिलेक्शन हुआ। जहां पर उन्होंने तीन साल रहकर सिविल इंजीनियर की पढ़ाई की। बाद में उनका कैंपस सिलेक्शन हुआ और दुबई में कमानी इंजीनियिरंग कंपनी में 3 साल तक जॉब की। लेकिन मयंक का लक्ष्य था सिविल सर्विस में जाना, जिसका फैसला उन्होंने अपनी किशोरावस्था में ही कर लिया था। 





सिविल सेवा के लिए छोड़ा दुबई 





2018 में मयंक ने दुबई से जॉब छोड़ दी और अपने सपने की उड़ान भरने दिल्ली आ गए। दिल्ली की वाजीराव कोचिंग से उन्होंने यूपीएससी की तैयारी की। पहले ही अटेम्ट में उन्होंने यूपीपीसीएस की परीक्षा क्लियर की। डीएसपी पोस्ट के लिए उन्हें 16वीं रैंक हासिल हुई थी। मयंक वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में डीएसपी की ट्रेनिंग ले रहे हैं। यूपीपीसीएस क्लियर करने के बाद भी मयंक रुके नहीं और उन्होंने फिर से संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा दी। इस बार उन्हें सफलता हासिल हुई और ऑल इंडिया 228वीं रैंक प्राप्त हुई।





पढ़ाई के अलावा इन चीजों का शौक





मयंक को पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ सिंगिंग और कविता लिखने का भी बहुत शौक है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। उनकी बहन अंकिता पत्रकार हैं और नोएडा में पोस्टेड हैं। इसके अलावा आकांक्षा और अंशिका अध्ययन कर रही हैं।



दुबई Rewa रीवा Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश UPSC यूपीएससी परीक्षा Mayank Mishra मयंक मिश्रा इंजीनियिरंग कंपनी