JABALPUR:जबलपुर नगर निगम अध्यक्ष के लिए रिंकू विज का नाम लगभग तय, कमलेश अग्रवाल को मिलेगी नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

author-image
Rajeev Upadhyay
एडिट
New Update
JABALPUR:जबलपुर नगर निगम अध्यक्ष के लिए रिंकू विज का नाम लगभग तय, कमलेश अग्रवाल को मिलेगी नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी

Jabalpur. नगर निगम जबलपुर में भारतीय जनता पार्टी के 44 पार्षदों ने जीत हासिल कर बहुमत हासिल किया है। अब इन पार्षदों के बीच नगर निगम अध्यक्ष को लेकर सुगबुगाहट है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि भारतीय जनता पार्टी से एकमात्र विधायक अशोक रोहाणी के करीबी रिंकू विज को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दे दी जाएगी। रिंकू इससे पहले अध्यक्ष सुमित्रा बाल्मीक के साथ उपाध्यक्ष का पद भी संभाल चुके हैं और सुमित्रा की अनुपस्थिति में वे सदन का संचालन करने का अनुभव भी उनके पास है। 

 



कमलेश की दावेदारी भी मजबूत 




नगर निगम में 44 पार्षदों का नेतृत्व करने वाले नेता प्रतिपक्ष के पद को लेकर भी काफी खींचतान है क्योंकि सदन में एक से बढ़कर एक तजुर्बेकार पार्षद भी मौजूद रहेंगे। जिसमें से महापौर की टिकट के दावेदार और 4 बार के पार्षद कमलेश अग्रवाल का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। ऐसी चर्चा भी है कि महापौर की टिकट ना दिए जाने के बाद कमलेश को नगर निगम अध्यक्ष बनाने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन रिंकू विज को विधायक अशोक रोहाणी का वरदहस्त प्राप्त है ऐसे में कमलेश को संतुष्ट करने नेता प्रतिपक्ष का पद दिया जा सकता है। 





महिला कार्ड के जरिए लवलीन की भी हो सकती है ताजपोशी



दूसरी तरफ एक चर्चा यह भी है कि सुमित्रा बाल्मीकि के परफॉर्मेंस को देखते हुए नगर निगम अध्यक्ष के पद पर इस बार भी महिला सदस्य को बैठाया जाए। जिसके चलते पार्षद लवलीन आनंद का नाम भी चर्चाओं में है। बीजेपी यदि उन्हें आगे बढ़ाती है तो भी निगम सदन में बराबरी का संदेश दिया जा सकता है। लवलीन इससे पहले एक बार पार्षद रह चुकी हैं।


जबलपुर BJP नगर-निगम भारतीय जनता पार्टी KAMLESH AGRAWAL Jabalpur RINKU VIJ NAGAR NIGAM लवलीन कमलेश अग्रवाल रिंकू विज नगर निगम अध्यक्ष LOVELEEN ANAND
Advertisment