भोपाल. मंत्री बिसाहूलाल (Minister Bisahulal) के बयान पर बवाल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। भोपाल (Bhopal) स्थित बीजेपी के ऑफिस (BJP Office) में करणी सेना ने उग्र विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन (Protest) के दौरान मंत्री की गाड़ी का घिराव किया और काले झंडे दिखाए। बात इतनी बिगड़ गई कि BJP कार्यकर्ता और करणी सेना में जोरदार हंगामा हो गया। यह सब कार्यालय के अंदर करणी सेना (Karni Sena) ने किया। बीते दिनों बिसाहूलाल ने राजपूत महिलाओं पर विवादित टिप्पणी की थी। BJP कार्यकर्ताओं से नोकझोंक के साथ बिसाहूलाल के खिलाफ नारेबाजी हुई।
कांग्रेस ने मांगा मंत्री का इस्तीफा
वहीं इसी कड़ी में कांग्रेस ने भी मंत्री साहू का इस्तीफे की मांग की। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और उनके बेटे जयवर्धन सिंह ने मंत्री के बयान को गलत बताया है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने ट्वीट कर कहा कि आप हाथ पकड़कर घर से निकलने की बात करते हो, हमने आंख उठाने वालों को माफ नहीं किया है।
इस बयान पर मचा बवाल
मंत्री साहू ने अनूपपुर में कहा था कि जितने बड़े-बड़े लोग हैं, ठाकुर-ठकार और दूसरे और बड़े लोग, वो अपने घर की औरतों को कोठरी में बंद करके रखते हैं। बाहर निकलने ही नहीं देते। जितने धान काटने वाले, आंगन लीपने वाले, गोबर फेंकने का काम हमारे गांव की महिलाएं करती हैं। बड़े लोगों की महिला बाहर न निकले तो पकड़-पकड़कर उन्हें बाहर निकालो, तभी तो महिलाएं आगे बढ़ेंगी।हालांकि, 26 नवंबर को मंत्री साहू ने बयान जारी करते हुए माफी मांगने की बात कही है।
MP: मंत्री बिसाहू ने दिया था ठाकुर महिलाओं पर विवादित बयान, जयवर्धन ने दी ये चेतावनी
द-सूत्र ऐप डाउनलोड करें :
https://bit.ly/thesootrapp
द-सूत्र को फॉलो और लाइक करें:
">Facebook | Twitter | Instagram | Youtube