दलित की शादी में DJ पर बवाल, टेंट गिराकर खाना फेंका; पुलिस ने निकलवाई बारात

author-image
Aashish Vishwakarma
एडिट
New Update
दलित की शादी में DJ पर बवाल, टेंट गिराकर खाना फेंका; पुलिस ने निकलवाई बारात

राजगढ़. यहां के एक दलित परिवार की शादी की खुशियां खौफ में बदल गई। मामला राजगढ़ जिले के कचनरिया गांव का है। यहां के राजेश अहिरवार की शादी थी। जश्न का माहौल था। इसी बीच दूल्हे के दोस्तों ने घर पर डीजे चालू कर दिया। इससे नाराज गांव के दबंगों ने दूल्हे के घर पर हमला कर दिया। शादी का टेंट उखाड़ दिया। शादी समारोह का खाना फेंक दिया। 



ये है पूरा मामला: 12 फरवरी को राजेश की शादी थी। शादी से पहले बारात की निकासी के दौरान दूल्हे के दोस्तों ने डीजे चला दिया। गांव के दबंगों को ये नागवार गुजरा।दबंग इकठ्ठा होकर डीजे बंद कराने के लिए घर पहुंच गए। दूल्हे के परिजनों ने डीजे बंद करने से इंकार कर दिया। इससे गांव के दबंग भड़क गए। इसके बाद दबंगों ने शादी वाले घर पर जमकर बवाल काटा। घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर, एसपी और पुलिस अमला गांव में पहुंचा और मामले को शांत कराया। 




शादी

खाना फेंका।




38 के खिलाफ मामला दर्ज: राजगढ़ SP प्रदीप शर्मा ने बताया कि रात में ही पुलिस ने दबिश दी। जिसके बाद 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 38 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जब तक शादी संपन्न नहीं होती, गांव में पुलिस की टीम तैनात रहेगी। वहीं, दूल्हा राजेश पुलिस की मौजूदगी में डॉ.भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लेकर घोड़ी पर बैठा। डीजे की धुन पर राजेश की निकासी कराई गई।


horse ridding Rajgarh groom राजगढ़ dalit Bheem Army डीजे पर बवाल दलित की बारात dalit marriage ruskus in marriage dalit droom