SHIVPURI: गायत्री शर्मा बनीं नगर पालिका अध्यक्ष, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने की थी बाड़ाबंदी, 2 दिग्गजों की टक्कर का मिला लाभ

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
SHIVPURI: गायत्री शर्मा बनीं नगर पालिका अध्यक्ष, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने की थी बाड़ाबंदी, 2 दिग्गजों की टक्कर का मिला लाभ

मनोज भार्गव, SHIVPURI. शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष (Municipality President) के लिए अप्रत्याशित परिणाम रहा। यहां अध्यक्ष की सीधी लड़ाई दीप्ती दुबे (Deepti Dubey) और सरोज व्यास (Saroj Vyas) में थीं। दोनों ही बीजेपी के चुनाव चिन्ह पर पार्षद का चुनाव जीतीं हैं। खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया दीप्ती दुबे को अध्यक्ष बनाने की कोशिश में थीं। लेकिन चुनाव का समय आते-आते दीप्ती के पास 39 पार्षदों में से केवल 14 पार्षद रह गए थे। जबकि सरोज व्यास के पक्ष में करीब 22 बाड़ाबंदी में थे। 





सीएम ने किया हस्तक्षेप





मंत्री यशोधरा राज सिंधिया ने जब इस सच्चाई को समझा तो उन्होंने हरहाल में अपना अध्यक्ष बनवाने की ठान ली। इसके लिए उन्होंने बीती रात सरोज व्यास से घर जाकर संपर्क साधा लेकिन बात नहीं बनी। अंत में सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा ने हस्तक्षेप किया और बीच का रास्ता निकालते हुए किसान महिला गायत्री शर्मा पर सहमति बना ली। गायत्री शर्मा (Gayatri Sharma) सामाजिक कार्यकर्ता भी रहीं हैं। उनकी पहचान जुझारू महिला के रूप में होती हैं।





जीत का श्रेय मंत्री को दिया





नगर पालिका अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद गायत्री शर्मा अत्यंत भावुक नजर आईं। उनकी आंखों में आसूं आ गए। उन्होंने अपने चुने जाने का पूरा श्रेय मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया को दिया।



 



Sports Minister Yashodhara Raje Scindia खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया shivpuri शिवपुरी नगर पालिका अध्यक्ष Municipality President Deepti Dubey Saroj Vyas Gayatri Sharma दीप्ती दुबे सरोज व्यास गायत्री शर्मा