SINGRAULI: 3पत्नियों वाले सचिव हुए निलंबित, सुखराम सिंह अपनी पत्नियों को लड़ा रहे थे चुनाव, एक पत्नी की जानकारी छिपाना पड़ा महंगा

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
SINGRAULI: 3पत्नियों वाले सचिव हुए निलंबित, सुखराम सिंह अपनी पत्नियों को लड़ा रहे थे चुनाव, एक पत्नी की जानकारी छिपाना पड़ा महंगा

SINGRAULI. मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सिंगरौली (Singrauli) से गजब की खबर आ रही है। सिंगरौली जिला की एक पंचायत में पदस्थ सचिव की तीन शादियां हुई हैं। तीनों पत्नियां पंचायत चुनाव लड़ रहीं हैं। जब तीनों पत्नियां नामांकन (Nomination) दाखिल करने पहुंची तो लोग हैरान रह गए। क्योकि पंचायत सचिव (Panchayat Secretary) की तीनों पत्नियां एक साथ चुनावी मैदान में हैं। उनकी दो पत्नियां सरपंच पद (Sarpanch Post) के लिए किस्मत आजमा रहीं हैं। वहीं तीसरी पत्नी ने जनपद सदस्य के लिए नामांकन दाखिल किया है। सुखराम सिंह देवसरजनपद पंचायत (Janpad Panchayat Devsar) की घोघरा (Ghoghra) पंचायत में सचिव के पद पर पदस्थ हैं। जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीके सिंह (VK Singh) ने सचिव को निलंबित करते हुए जिला मुख्यालय में अटैच कर दिया है।





सचिव का पत्र





सीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया





सबसे दिलचस्प मामला यह है कि जनपद पंचायत के सीईओ (CEO) ने अपने अधीनस्थ समस्त कर्मचारियों से एक जानकारी मांगी थी, जानकारी में अगर कोई कर्मचारी के रिश्तेदार सदस्य चुनाव लड़ रहे हैं तो जानकारी उपलब्ध कराएं लेकिन पंचायत सचिव सुखराम सिंह ने अपनी पहली पत्नी और तीसरी पत्नी की जानकारी सीईओ को दी थी, जबकि दूसरे नंबर की पत्नी जो वर्तमान में पीपरखाड़ की सरपंच थी, उसकी जानकारी नहीं दी थी। जबकि गीता सिंह के पति के नाम के आगे सुखराम सिंह ही दर्ज था। मामला सामने आने के बाद सीईओ ने कारण बताओ नोटिस जारी किया था। नोटिस का जवाब नहीं देने पर सीईओ वीके सिंह ने पंचायत सचिव सुखराम सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए जिला पंचायत सिंगरौली में अटैच कर दिया है।





तीनों के लिए हैं अलग-अलग घर





आशिक मिजाज पंचायत सचिव सुखराम सिंह की पहली शादी 30 वर्ष पूर्व कुसुम कली सिंह से हुई थी। उसके बाद 10 साल पहले उसने गीता सिंह से दूसरी शादी की थी। जबकि तीसरी शादी उर्मिला सिंह से 2 साल पहले की है। जानकारी के अनुसार तीनों पत्नियां एक ही गांव में अलग-अलग घरों में रहती हैं। पहली पत्नी कुसुम कली सिंह और दूसरे नंबर की पत्नी गीता सिंह ग्राम पंचायत पीपरखाड़ सरपंच पद के लिए चुनाव मैदान में है। जबकि तीसरी पत्नी उर्मिला सिंह जनपद पंचायत देवसर के वार्ड क्रमांक 13 जनपद सदस्य पद के लिए चुनाव मैदान में है।



 



Singrauli Madhya Pradesh वीके सिंह घोघरा जनपद पंचायत देवसर VK Singh Ghoghra Janpad Panchayat Devsar सरपंच पद CEO Sarpanch post पंचायत सचिव Panchayat Secretary मध्यप्रदेश नामांकन सीईओ Nomination सिंगरौली