GWALIOR : एसएसपी ने बाईक चलाकर किया तिरंगा जागरूकता अभियान का नेतृत्व

author-image
Dev Shrimali
एडिट
New Update
GWALIOR : एसएसपी ने बाईक चलाकर किया तिरंगा जागरूकता अभियान का नेतृत्व

GWALIOR.  पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है। तिरंगा अभियान को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस ने बुधवार सुबह तिरंगा मार्च निकाला। तिरंगा मार्च सिटी सेंटर स्थति एसपी आफिस से शुरू हुआ और ग्वालियर शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरा। पुलिस का तिरंगा मार्च इतना भव्य और आकर्षक था कि देखने वालों में देश भक्ति की भावनाएं उमड़ने लगी और जोश आने लगा।तिरंगा मार्च के लिए शहर के पुलिस कर्मी अपनी बाइकों के साथ एसपी आफिस पहुंचे।



मार्च में तकरीबन तीन सैकड़ा से अधिक पुलिस कर्मी शामिल हुए। जो बाइक पर थे और उनकी बाइकों पर तिरंगा लगा हुआ था।तिरंगा मार्च को सिटी सेंटर पर तिरंगा मार्च के लिए एकत्रित हुए। इसके बाद एसएसपी अमित सांघी ने मार्च को लीड किया। सबसे आगे एसएसपी ही तिरंगा लगाकर चल रहे थे। तिरंगा मार्च शहर के सभी प्रमुख स्थानों से गुजरी। सभी जगहों पर मार्च काे देखने के लिए लोग एकत्रित हुए। जगह जगह मार्च का लोगाें का स्वागत भी किया गया। तिरंगा यात्रा के समापन समारोह में एडीजी श्री वर्मा सहित आर्मी और एयरफोर्स से जुड़े अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे साथ ही तिरंगा यात्रा में शामिल हुए एनसीसी कैडेट का सम्मान भी किया गया।


Attractive Aware तिरंगा अभियान police पुलिस आकर्षक Campaign Tricolor एसपी आफिस sp office जागरूक