सागर: जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत अध्यक्ष की आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न

author-image
Shivasheesh Tiwari
एडिट
New Update
सागर: जिला पंचायत सदस्य और जनपद पंचायत अध्यक्ष की आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न

sagar. नगरीय निकाय (Urban bodies) के निर्वाचन हेतु जिला प्रशासन द्वारा नगर पालिक निगम सागर (Municipal Corporation Sagar) के 48 वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया पूर्ण कराई गई है। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य (Deepak Arya), जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी क्षितिज सिंघल, जिला निर्वाचन अधिकारी शशि मिश्रा, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि मौके पर उपस्थित थे। त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन (Three Tier Panchayat Election) के लिए जिला पंचायत सदस्य (District Panchayat Member) और जनपद पंचायत अध्यक्ष (Janpad Panchayat President) की आरक्षण प्रक्रिया 25 मई को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न कराई गई।





आरक्षण प्रक्रिया के तहत नगर पालिक निगम सागर के 48 वार्डों में विभिन्न प्रवर्गों में आरक्षण की जानकारी निम्नानुसार है-







  • अनुसूचित जाति वर्ग- वार्ड क्रमांक 16,18, 37, 44, 45



  • अनुसूचित जाति महिला वर्ग- वार्ड क्रमांक 15, 17, 22, 24, 48


  • अनुसूचित जनजाति वर्ग- वार्ड क्रमांक 4 (मुक्त)


  • अन्य पिछड़ा वर्ग- वार्ड क्रमांक 1, 29, 30, 34, 46, 47


  • अन्य पिछड़ा वर्ग महिला वर्ग- वार्ड क्रमांक 3, 12, 27, 28, 31, 36, 39


  • अनारक्षित वर्ग- वार्ड क्रमांक 2, 5, 6, 8, 9, 10, 11, 14, 23, 26, 32, 35


  • अनारक्षित महिला वर्ग- वार्ड क्रमांक 7,13,19, 20, 21, 25, 33, 38, 40, 41, 42, 43






  • जिला पंचायत के 26 जिला पंचायत सदस्यों का आरक्षण हुआ। जानिए जिपं सदस्य के लिए कहां किस वर्ग के लिए सीट आरक्षित अनारक्षित वर्ग- वार्ड नंबर 4, 5, 9, 11, 19, 23, 24, 25। 







    • अनारक्षित महिला: वार्ड नंबर 6, 7, 8, 10 और 22



  • अनुसूचित जाति वर्ग: वार्ड नंबर 21 और 16


  • अनुसूचित जाति महिला: वार्ड नंबर 3, 17 व 18


  • अनुसूचित जनजाति वर्ग: वार्ड नंबर 13 देवरी


  • अनुसूचित जनजाति महिला: वार्ड नंबर 12 और 15


  • अन्य पिछड़ा वर्ग: वार्ड नंबर 2 और 14 


  • अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: वार्ड नंबर 1, 20, 26






  • जनपद पंचायत अध्यक्ष की आरक्षण सूची अनुसूचित जाति वर्ग: खुरई। अनुसूचित जाति महिला: बीना। अनुसूचित जनजाति महिला: राहतगढ़। अन्य पिछड़ा वर्ग: मालथौन। अन्य पिछड़ा वर्ग महिला: रहली। अनारक्षित वर्ग: जैसीनगर, शाहगढ़, बंडा। अनारक्षित महिला: सागर, देवरी, केसली।



    नगर पालिक निगम सागर Janpad Panchayat President District Panchayat member Municipal Corporation Sagar नगरीय निकाय दीपक आर्य urban body त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन Three Tier Panchayat Election जनपद पंचायत अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य Deepak Arya