KBC: छतरपुर के साहिल ने जीते 1 करोड़, 7 करोड़ के सवाल पर क्विट, जानिए क्या था जवाब

author-image
एडिट
New Update
KBC: छतरपुर के साहिल ने जीते 1 करोड़, 7 करोड़ के सवाल पर क्विट, जानिए क्या था जवाब

छतरपुर. कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati) का 13वां सीजन चल रहा है। इस सीजन में छतरपुर (Chhatarpur) के साहिल आदित्य अहिरवार ने एक करोड़ रुपए जीते। इस जीत के साथ ही साहिल (Sahil Aditya Ahirwar) का केबीसी में सफर खत्म हुआ। उनसे 7 करोड़ के लिए पूछा गया था कि किस एकमात्र पक्षी का पाचन तंत्र गोजातीय जानवर की तरह वनस्पति को किण्वित करने वाला होता है, जिससे कि अनके आहार में सिर्फ पत्ते और कलियां शामिल होती हैं? साहिल इस सवाल में फंस गए और उन्होंने शो क्विट किया। इस सवाल का सही जवाब है होटजिन। 7 करोड़ के इस सवाल से पहले उनकी चारों लाइफलाइन भी जा चुकी थी। इस कारण उन्होंने खेल छोड़ना सही समझा।

सागर यूनिवर्सिटी से कर रहे BA

19 साल के साहिल छतरपुर जिले के लवकुशनगर से है। फिलहाल वह डॉ हरीसिंह गौर विवि सागर (Dr. Harisingh Gour University) से BA की पढ़ाई कर रहे हैं। साहिल के पिता नोएडा में सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं। माता गृहणी हैं। एक छोटा भाई है जो सातवीं में पढ़ता है। 

  • खेल की शुरुआत में साहिल से पूछा जाता है कि इनमें से क्या भारत का शांति कालीन वीरता पुरस्कार नहीं है? इसका वह सही जवाब वीर चक्र बताते हैं।
  • महाभारत के अनुसार, कौरवों के किस षड्यंत्रकारी की मृत्यु, लाख से निर्मित, लाक्षागृह नाम एक महल में जलकर हो गई थी? जवाबः पुरोचन
  • इनमें से किसके खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हुए लाठी चार्ज से घायल होने से लाला लाजपत राय शहीद हो गए थे? जवाबः साइमन कमीशन
  • सवालः किस देश जानवरों के लिए दुनिया का पहला कोविड-19 वैक्सीन विकसित करने का दावा किया है? जवाबः रूस

तापसी पन्नू ने दिया खास ऑफर

साहिल ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को बताया कि तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) मेरी फेवरिट ऐक्ट्रेस हैं। वो मेरी क्रश, प्यार और सब कुछ हैं। साथ ही बताया कि उन्हें छोले भटूरे बेहद पसंद हैं। इसके बाद खुद तापसी ने साहिल के लिए ट्वीट किया और लिखा मुझे भी छोले भटूरे पसंद हैं, कभी मिलोगे तो साथ खाएंगे। 

sahil quiet game केबीसी क्विट Chhatarpur साहिल ने जीते एक करोड़ kbc winner Kaun Banega Crorepati sahil ahirwar kbc केबीसी kbc 13 The Sootr amitabh bacchan