Bhind : दूसरी पंचायत जहां निर्विरोध हुआ पंचायत चुनाव, सरपंच और पंच सभी महिलाएं

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
Bhind : दूसरी पंचायत जहां निर्विरोध हुआ पंचायत चुनाव, सरपंच और पंच सभी महिलाएं

सुनील शर्मा, Bhind. नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह के गृह गांव वैशपुरा पंचायत में नेता प्रतिपक्ष की बहू को निर्विरोध चुने जाने के बाद अब गोरमी इलाके की घिलौआ पंचायत में भी पंच और सरपंच के पदों को निर्विरोध चुन लिया गया है। निर्विरोध रूप से चुने गए सरपंच और 15 पंच पदों पर महिला शक्ति कबिज हुई है। घिलौआ गांव के ही रिटायर्ड सूबेदार रमेश सिंह भदौरिया की पत्नी राधा सिंह भदौरिया को सरपंच बनाया गया है। दरअसल घिलौआ पंचायत में घिलौआ और बलुपुरा गांव आते हैं। इन दोनों गांव में 1700 मतदाता हैं। दोनों गांव के मतदाताओं ने मिलकर पंचायत कर तय किया कि इस बार गांव के विकास की खातिर निर्विरोध सरपंच और पंचों को चुना जाए।



निर्विरोध पंचायत को 15 लाख की सहायता से प्रेरित हुए ग्रामीण



मुख्यमंत्री शिवराज सिंह की घोषणा के मुताबिक पंचायत को 15 लाख रुपए और मंत्री ओपीएस भदौरिया की घोषणा से 10 लाख रुपए मिलाकर 25 लाख रुपए की एकमुश्त विकास राशि पंचायत के विकास के लिए मिलेगी जिससे गांव का चौमुखी विकास संभव होगा।



सर्वसम्मति से फैसला



दोनों गांव के लोगों ने एकराय होकर पंचायत बैठाई और सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि घिलौआ गांव के ही रिटायर्ड सूबेदार रमेश सिंह भदौरिया की पत्नी राधा सिंह को सरपंच चुन लिया गया।



पंच के पद भी निर्विरोध और महिलाओं को मिले



पंच पद के लिए राधा बृजेंद्र सिंह, गुड्डू कौशलेंद्र सिंह, प्रेमा जसराम, सगुना करण सिंह, मिथिलेश चरण सिंह, राजश्री राम कुमार, रेनू सुखदेव, सगुन राम अवतार सिंह, सरिता बीरबल सिंह, चमेली देवी शिवराम, उमा देवी उदय वीर सिंह, लालो देवी, देवेंद्र सिंह, रामकली यदुनाथ सिंह, वेवी जयप्रकाश, सीमा राकेश सिंह को पंच पद के लिए एकमत से चुन लिया गया।

 


Bhind MP News मध्यप्रदेश की खबरें MP पंचायत चुनाव PANCHAYAT ELECTION सरपंच और पंच घिलौआ पंचायत Sarpanch and Panch भिंड मध्यप्रदेश निर्विरोध चुनाव Ghilaua Panchayat elected unopposed