Guna: निर्विरोध जीती पूरी पंचायत, पिंक पंचायत के तहत मिलेंगे 15 लाख

author-image
Naveen Modi
एडिट
New Update
Guna:  निर्विरोध जीती पूरी पंचायत, पिंक पंचायत के तहत मिलेंगे 15 लाख

Guna. मध्य प्रदेश में अभी तक पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव में निर्विरोध प्रत्याशियों को जीतने के कई किस्से सुने होंगे लेकिन गुना के विकासखंड बमोरी में सरपंच चुनने के लिए गजब तरीका निकाला गया है। यहां के ग्रामीणों ने ग्राम के मंदिर और विकास व सड़क, नलियों की निर्माण की बात पर सरपंची को नीलाम किया है। ग्राम लालोनी की पिछड़ा वर्ग की महिला सरपंची के लिए दो दावेदार आमने सामने थी कांतिबाई और श्याम बाई। बताया जा रहा है कि श्यामबाई ने 22 लाख की बोली लगाई तो वहीं कांतिबाई ने 23 लाख की बोली लगाई, जिस पर गांव वालों ने कांतिबाई को निर्विरोध सरपंच चुन लिया।



गांव में कृष्ण भगवान का मंदिर का निर्माण होना है, जिसको लेकर ग्रामीणों का मत था की गांव में इसको लेकर सरपंची और मंदिर का निर्माण एक साथ हो जाए। इसके लिए गांववासियों ने नायब तरीका निकाला कि जो दो उम्मीदवार खड़े है उनमें जो भी मंदिर के लिए अधिक बोली लगाएगा, उसे चुन लिया जाएगा। मंदिर निर्माण के लिए अधिक बोली लगाकर कांतिबाई ने एक लाख ज्यादा बोली लगाकर सरपंची की दावेदारी में विजयी रही ,जिन्हें निर्विरोध सरपंच चुन लिया गया।



ग्राम लालोनी की कांतिबाई को निर्विरोध चुने जाने पर अब पंचायत पिंक पंचायत बनने से अब 15 लाख की राशि की भी हकदार बन गई है। उल्लेखनीय यह भी है कि ग्राम लालोनी ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। ग्राम लोलनी में मतदाता की संख्या 1320 है जिसमे 13 पंच भी शामिल हैं। बोली लगाकर चुनाव जीतने वाली कांतिबाई अब गांव का विकास तो करेंगी ही साथ ही साथ कृष्ण भगवान का मंदिर बनवाने की जिम्मेदारी भी इनकी की होगी।


सरपंच चुनाव निर्विरोध कृष्ण मंदिर गुना unopposed Krishna Mandir SARPANCH ELECTION गुलाबी पंचायत pink panchayat election चुनाव guna